सब्सक्राइब करें

40 रीटेक के बाद भी डांस स्टेप नहीं कर पा रही थीं प्रियंका चोपड़ा, सेट पर सरेआम इस शख्स ने लगाई थी फटकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 13 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra was yelled at by choreographer Raju Khan on the sets of Andaaz
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। इस सफलता के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की है। फिल्मी बैकग्राउंड से न होने के बावजूद भी प्रियंका ने अपना ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग उनके कायल होते चले गए। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय' से की थी और इसके बाद प्रियंका अक्षय कुमार के साथ फिल्म अंदाज में नजर आईं थीं।

Priyanka Chopra was yelled at by choreographer Raju Khan on the sets of Andaaz
अंदाज - फोटो : Social Media

साल 2003 में रिलीज हुई राज कंवर की फिल्म अंदाज में प्रियंका चोपड़ा का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण था। शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया भी हुआ था जिसे प्रियंका आजतक नहीं भूल पाई हैं। कोरियोग्राफर राजू खान ने प्रियंका को सेट पर जोरदार फटकार लगाई थी क्योंकि वो सही तरह से डांस के स्टेप्स नहीं कर पा रही थीं।

Priyanka Chopra was yelled at by choreographer Raju Khan on the sets of Andaaz
राजू खान - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही हैं कि अंदाज के सेट पर 40 से ज्यादा बार रीटेक होने के बाद भी वह सही तरीके से डांस नहीं कर पा रही थीं। इस वजह से कोरियोग्राफर राजू खान ने उन्हें सबके सामने फटकार लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra was yelled at by choreographer Raju Khan on the sets of Andaaz
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने बताया कि वो शूटिंग के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका गई थीं जहां एक रोमांटिक गाने की शूटिंग होनी थी। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि राजू खान कोरियोग्राफर थे, वह सरोज खान जी के बेटे हैं। उन्होंने अपना माइक नीचे पटक दिया और कहा, सिर्फ इसलिए कि आप मिस वर्ल्ड हैं, आपको लगता है कि आप अभिनेत्री बन सकती हैं? जाओ पहले डांस करना सीखो और फिर लौट कर परफॉर्म करना।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gorgeous #MissWorld2000 @priyankachopra At the @beerbiceps show... . How can Someone not be Inspired by #PriyankaChopra ♥️ . . Follow @indianpageantsofficial For more updates ❤❤ . . #missworld #missindia #missuniverse #sushmitasen #aishwaryarai #manushichhillar #laradutta #india #deepikapadukone #inspiration #srk #salmankhan #akshaykumar #bollywood #actress #aliabhatt #missuniverso #missuniversecolombia #viratkohli #catrionagray #missuniversethailand #missindonesia #missphilippines #hollywood #nickjonas #fashion #trending #follow .

A post shared by Indian_Pageants_Official | 🇮🇳 (@indianpageantsofficial) on

विज्ञापन
Priyanka Chopra was yelled at by choreographer Raju Khan on the sets of Andaaz
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

उस दौरान अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना प्रेग्नेंट थीं, जिसका फायदा प्रियंका चोपड़ा को मिला। शूट को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया। इस दौरान प्रियंका को डांस की तैयारी करने के लिए अच्छा वक्त मिल गया। प्रियंका ने उसके बाद पंडित वीरू कृष्णन के यहां जाकर कथक सीखना शुरू कर दिया। वो हर दिन छह घंटे प्रेक्टिस किया करती थीं। जब वो वापस फिर से शूटिंग पर लौंटी तो वो पहले से बेहतर डांस जानती थीं।  

बाइस्कोप: मिथुन का ये अभिनय देख साष्टांग दंडवत करते हुए जमीन पर लेट गए थे सुपरस्टार डॉ. राजकुमार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed