आने वाले एक हफ्ते के अंदर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के हाथ भी पीले हो जाएंगे। जोधपुर के उम्मैद भवन में वह अपने विदेशी मंगेतर निक के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिस तरह रणवीर-दीपिका की शादी की एक फोटो के लिए फैन्स तरस गए थे ऐसा ही कुछ प्रियंका की शादी में होने वाला है...इसका मतलब प्रियंका की शादी के फोटो भी इतनी आसानी से देखने को नहीं मिलेंगे.....
अब प्रियंका-निक की शादी की एक फोटो को तरसेंगे फैन्स, कुछ ऐसे हुए हैं इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि प्रिंयका ने ये तय किया है कि उनकी शादी की एक भी फोटो आसानी से पापाराज्जी (मीडिया) के हाथ न लग सकें इसके लिए महल तक जाने के लिए चॉपर का ही कड़ा बंदोबस्त किया गया है। उम्मैद भवन के इंतजामों की एक फोटो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, प्रियंका शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगी, जहां से वह हेलीकॉप्टर में बैठ शादी भवन यानी उम्मैद भवन में उतरेंगी। इसके लिए प्रियंका ने 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिए हैं। बता दें कि चॉपर 29 तारीख को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस पर लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापस उदयपुर लौटेगा। लेकिन, मेहमान भी हेलिकॉप्टर से जाएंगे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
बता दें कि मेहंदी से शादी की रस्में शुरू होंगी । इसके बाद 30 नवंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत सेरेमनी होगी। फिर 30 नवंबर को प्रियंका-निक कॉकटेल पार्टी होस्ट करेंगे । इसमें प्रियंका-निक के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे । इसके बाद 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी होगी ।
2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से होगी। वहीं ये भी खबर है कि 3 दिसंबर को प्रियंका-निक क्रिश्चियन रीति से भी शादी कर सकते हैं। प्रियंका और निक शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक दिल्ली में होगा और दूसरा मुंबई में।