प्रियंका गांधी ने अमिताभ की मां तेजी बच्चन को किया याद, बचपन में खरीदकर देती थीं चूड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा- 'श्रीमती तेजी बच्चन बड़ी हनुमान भक्त थीं। अक्सर मंगल को दिल्ली के हनुमान मंदिर में मुझे ले जाकर मेरे लिए कांच की चूड़ियां खरीदतीं और हनुमानजी की कथा सुनाती थीं। उनसे ही मैंने हनुमान चालीसा के कई छंद सीखे। आज वो नहीं रहीं मगर उनकी भक्ति का प्रतीक ह्रदय में बसा है।'
श्रीमती तेजी बच्चन बड़ी हनुमान भक्त थीं। अक्सर मंगल को दिल्ली के हनुमान मंदिर में मुझे ले जाकर मेरे लिए काँच की चूड़ियाँ खरीदतीं और हनुमानजी की कथा सुनातीं। उनसे ही मैंने हनुमान चालीसा के कई छंद सीखे। आज वह नहीं रहीं मगर उनकी भक्ति का प्रतीक ह्रदय में बसा है।1/2#HanumanJayanti
एक वक्त था जब गांधी परिवार और बच्चन परिवार की दोस्ती की मिसालें दी जाती थीं। तेजी बच्चन और इंदिरा गांधी के बीच गहरा रिश्ता था। हालांकि फिर दोनों परिवारों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर दरार पड़ गई। प्रियंका गांधी का ट्वीट देख ऐसा लगता है कि वो इन दूरियों को खत्म करना चाहती हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी ने बच्चन परिवार से किसी को याद किया हो। इससे पहले अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को भी अपने खास अंदाज में याद किया था। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की एक तस्वीर भी शेयर की थी।
हरिवंशराय बच्चन जी जिन्हें हम अंकल बच्चन के नाम से जानते थे, इलाहाबाद के एक महान पुत्र थे। एक वक्त था जब मेरे पिता की मृत्यु के बाद बच्चन जी की रचनाओं को मैं देर-देर तक पढ़ती थी। उनके शब्दों से मेरे मन को शांति मिलती थी, इसके लिए मैं उनके प्रति आजीवन आभारी रहूँगी। pic.twitter.com/eOIgaF0Z4J
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 27, 2019