{"_id":"5c21ff9cbdec2256e741b88a","slug":"priyanka-nick-arrival-of-salman-khan-s-house-after-mumbai-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई रिसेप्शन के बाद सलमान के घर क्यों पहुंचे प्रियंका-निक, सामने आ गई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई रिसेप्शन के बाद सलमान के घर क्यों पहुंचे प्रियंका-निक, सामने आ गई वजह
Tue, 25 Dec 2018 03:34 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
salman and priyanka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से सलमान खान की नाराजगी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म था। खबरें थीं कि प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत में पहले रोल मांगा, फिर इनकार कर दिया था। इसे लेकर सलमान, प्रियंका से काफी नाराज थे, लेकिन सलमान ने प्रियंका की शादी में शामिल होकर इन सभी खबरों को ठंडा कर दिया है। दोनों के बीच फिर से रिश्ते ताजा हो गए हैं।
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बता दें मुंबई रिसेप्शन में सलमान के शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ सलमान खान के घर पहुंची। खबरों की मानें तो प्रियंका के रिसेप्शन में सलमान का परिवार शामिल नहीं हो पाया था, सलमान के परिवार के सभी सदस्यों से मिलने के लिए प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में मौजूद उनके घर पहुंची थी।
priyanka chopara arpita khan
सलमान खान की बहन अर्पिता प्रियंका चोपड़ा की काफी अच्छी दोस्त हैं। अर्पिता खान शर्मा प्रियंका की सगाई से लेकर जोधपुर में हुए शादी समारोह में पूरी शिद्दत से शामिल हुई थीं। प्रियंका और निक की क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान अर्पिता खान, प्रियंका की ब्राइड्ल मेट भी बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इंडिया में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद अब प्रिंयका अपने हॉलीवुड के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तैयारी कर रही हैं। इस पार्टी में हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी, जिसमें ड्वेन जॉनसन भी शामिल हैं। ड्वेन ने प्रियंका और निक दोनों के साथ काम किया है। वह दोनों के अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas
रिपोर्ट्स की मानें तो हॉलीवुड पार्टी के लिए प्रियंका की टीम लॉस एंजेलिस में वेन्यू तलाश रही है। हालांकि यह माना जा रहा है कि पार्टी अगले साल जनवरी के अंत में दी जाएगी। बता दें इससे पहले प्रियंका चोपड़ा स्विटजरलैंड में हनीमून के लिए रवाना हो जाएगी।