फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकयंका के दिल्ली रिसेप्शन से लेकर ईशा अंबानी तक, ये हैं बॉलीवुड की आज की 5 बड़ी खबरें

Tue, 04 Dec 2018 09:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Nick Delhi Reception to Isha Ambani wedding Entertainment news of 4 December 2018
priyanka chopra - फोटो : instagram

निकयंका आज दिल्ली में देंगे रिसेप्शन


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज दिल्ली में पहला रिसेप्शन देंगे। यह रिसेप्शन दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगा। कहा जा रहा है प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन का न्यौता भेजा था ऐसे में उनके शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। 

पढ़ें:- दिल्ली में आज ग्रैंड रिसेप्शन देंगे निकयंका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शरीक

Priyanka Nick Delhi Reception to Isha Ambani wedding Entertainment news of 4 December 2018
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram

शादी के 48 घंटे बाद ही मुसीबत में फंसे प्रियंका-निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हो चुकी है लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें शादी में जबरदस्त आतिशबाजी करने के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था। ऐसे में उनके लिए अब एक और मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल, जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में जानवरों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पेटा ने लिखा 'प्रिय प्रियंका और निक, शादी में इस्तेमाल किए गए हाथी और घोड़े को लोग अब रिजेक्ट कर रहे हैं, शादी की शुभकामनाएं, लेकिन हमे खेद है कि इन जानवरों के लिए आपकी शादी का दिन बहुत ही दुखदायी रहा होगा।

पढ़ें:- प्रियंका-निक पर फिर मंडराया संकट, पहले शादी में आतिशबाजी पर हुए ट्रोल और अब पेटा ने लगाया ये आरोप

Priyanka Nick Delhi Reception to Isha Ambani wedding Entertainment news of 4 December 2018
Isha ambani - फोटो : File Photo

ईशा अंबानी की शादी में 30 प्लेन भरेंगे उदयपुर के लिए उड़ान 
ईशा की शादी के लिए अंबानी और पीरामल फैमिली 8 और 9 दिसंबर को अपना वीकेंड उदयपुर में धूमधाम से मनाने पहुचेंगे। इस दौरान शादी के कार्यक्रम प्रसिद्ध जगमंदिर, लेक पैलेस, उदयविलास और लीला पैलेस में आयोजित होंगे। उदयपुर एयरपोर्ट पर अगले हफ्ते के लिए टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए 25-30 चार्टर्ड प्लेन शेड्यूल किए गए हैं जो कई फेरे लगाएंगे। इसका बड़ा कारण अंबानी और पीरामल परिवार के मेहमानों की आवाजाही है।

पढ़ें:- बेटी की शादी के लिए मुकेश अंबानी ने किए शाही इंतजाम, सिर्फ इस एक चीज के लिए खर्च किए करोड़ों

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Nick Delhi Reception to Isha Ambani wedding Entertainment news of 4 December 2018
deepika, ranveer - फोटो : instagram

शादी के बाद दीपिका का पहला इंटरव्यू वायरल
रिसेप्शन पार्टी खत्म करते ही बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वापस अपने काम पर लौट आए हैं। मुंबई में चौथा रिसेप्शन करने के बाद रणवीर सिंह ने 'सिंबा' का ट्रेलर लांच किया, तो वहीं दीपिका पादुकोण ने एक फैशन मैगजीन को शादी के बाद अपना पहला इंटरव्यू दिया है। 'जीक्यू' नाम की मैगजीन को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा - 'रणवीर सिंह की बौद्धिक क्षमता काफी जबरदस्त है। रणवीर सिंह संवेदनशील, बेहद भावुक, बहुत बुद्धिमान हैं इसके अलावा वह कभी-कभी बच्चों जैसे भी बन जाते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि रणवीर लापरवाह है।'

पढ़ें:- शादी के बाद दीपिका का पहला इंटरव्यू,पति और निजी जिंदगी पर किए कई बड़े खुलासे

विज्ञापन
Priyanka Nick Delhi Reception to Isha Ambani wedding Entertainment news of 4 December 2018
varun dhawan

वरुण धवन की लग गई लॉटरी, 'ABCD 3' के लिए मिली मुंह मांगी रकम
वरुण धवन इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सुई धागा' ने कमाल क्या किया उनकी तो लॉटरी ही लग गई। खबर है कि वरुण अब बहुत जल्द फिल्म 'एबीसीडी 3' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ इस बार कटरीना कैफ मुख्य किरदार में होंगी। इससे पहले एबीसीडी 2 में एक्ट्रेस श्रृद्धा कपूर लीड रोल में थी। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वरुण को फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए मुंह मांगी रकम मिली है।

पढ़ें:- वरुण धवन की लग गई लॉटरी, 'ABCD 3' के लिए मिली मुंह मांगी रकम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed