फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय और रजनीकांत की फिल्म का दबदबा जारी, 5 दिन में '2.0' ने कमाए इतने करोड़

Tue, 04 Dec 2018 08:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
2.0 movie box office collection day 5 rajinikanth and akshay kumar
2.0 - फोटो : instagram
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार यानी 29 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन से जो रफ्तार पकड़ी वो अब तक जारी है। कोई हॉलीडे और त्योहार के नहीं होने के बावजूद फिल्म को इस तरह का रिएक्शन मिला ये गौर करने वाली बात है।'2.0' के हिंदी वर्जन ने पहले चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर 97.25 करोड़ की कमाई की थी। पांचवे दिन के कलेक्शन को मिलाकर हिंदी वर्जन फिल्म ने अब कुल 111.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है।


 
2.0 movie box office collection day 5 rajinikanth and akshay kumar
2.0 first song Tu Hi Re
फिल्म ने पहले दिन 81 करोड़ का कलेक्शन किया था और यह सिर्फ भारत में हुआ।  2.0  ने केवल चेन्नई में दूसरे दिन में ही करीब 5 करोड़ कलेक्शन किया। इसी दिन हिंदी वर्जन ने भी 21 करोड़ की कमाई की। यूके में फिल्म ने पहले वीकेंड में 4.54 करोड़ की कमाई की है। ओवरसीज कलेक्शन को देखें तो फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। बता दें दुनिया भर से कमाई का आंकड़ा आने के बाद फिल्म के सारे वर्जन्स ने ओपनिंग डे ही 100 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली थी। 
 



 
2.0 movie box office collection day 5 rajinikanth and akshay kumar
2.0
पहले दिन जहां फिल्म ने सिर्फ हिन्दी वर्जन में 20.25 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 19 करोड़ ही कमा सकी। 2.0 ने 'फैंटास्टिक बीस्ट', 'राल्फ ब्रेक्स द इन्टरनेट', 'द ग्रिंच' और 'वेनम' जैसी सुपर हिट हॉलीवुड मूवीज को भी पीछे छोड़ दिया है और कमाई के मामले में नंबर वन बन गई है। किसी भारतीय फिल्म के लिए ये बहुत बड़ी बात है। रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने 4 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 298 करोड़ और ओवरसीज 105 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने 4 दिन में 403 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie box office collection day 5 rajinikanth and akshay kumar
2.0
हिंदी वर्जन की कमाई को देखें तो फिल्म 2.0 5वें दिन के कलेक्शन के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ये इस साल आई आई 12वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ या उससे अधिक का कलेक्शन किया है। रमेश बाला ने लिखा है- "फिल्म की पांच दिन की कमाई, गुरुवार 20.25 करोड़, शुक्रवार 18 करोड़, शनिवार 25 करोड़, रविवार 34 करोड़ और सोमवार को 14 करोड़ हुई है। इस तरह पांच दिन में 111.25 करोड़ की कमाई की है।"
विज्ञापन
2.0 movie box office collection day 5 rajinikanth and akshay kumar
2.0
शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। साथ ही फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या की जगह फिल्म '2.0' में एमी जैक्सन हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed