सब्सक्राइब करें

हनीमून मना रही प्रियंका ने पति निक पर किए खुलासे, 3 शब्दों में खोला दिल का राज

एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साइस्ता सैफी Updated Thu, 10 Jan 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Priyanka's reveal some secret about husband nick in 3 words
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल ने प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने के बाद हनीमून टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पिछले दिनों परिवार वालों के साथ छुट्टियां मनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैरिबियन आईलैंड पर स्पॉट हुए थे। लोग उनके बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। बता दें प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पति को लेकर कई खुलासे किए हैं।

 
Trending Videos
Priyanka's reveal some secret about husband nick in 3 words
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को लेकर अपनी भावनाएं दर्शाते हुए अपनी निजी जिंदगी के कुछ पलों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान तीन शब्दों में अपने प्यार को दर्शाया है। उनका कहना है कि वह निक को बहुत प्यार करती हैं। वैसे ही निक भी उन्हें प्यार करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka's reveal some secret about husband nick in 3 words
priyanka chopra nick jonas - फोटो : Instagram
इंटरव्यू के दौरान प्रियंका के पूछा गया कि वह दोनों एक दूसरे के साथ कैसे समय बिताते हैं। जिसे लेकर प्रियंका कहती हैं कि हम दोनों एक दूसरे को हर परिस्थिति में सहज महसूस कराने की पूरी कोशिश करते हैं। हम एक दूसरे की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं। दोनों एक दूसरे को समझते हैं।  
 
Priyanka's reveal some secret about husband nick in 3 words
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram
अपने काम को लेकर प्रियंका का कहना है कि हम दोनों वर्किंग हैं और अपने- अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। हम दोनों ही अपने-अपने काम से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि इस बीच में दोनों ही ध्यान रखते हैं कि किस चीज को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही प्रियंका का कहना है कि वह पूरे दिन दुनियाभर की हवाई यात्रा करते हैं। उनका समय अधिकतर फ्लाइट्स में बीतता है। 
 
विज्ञापन
Priyanka's reveal some secret about husband nick in 3 words
priyanka chopra - फोटो : instagram
शादी के बाद हर इंसान की जिंदगी में किसी न किसी तरह के बदलाव आते हैं, जिसे लेकर प्रियंका का कहना है कि हम दोनों में बहुत समानताएं हैं। दोनों की अधिकतर बातें एक जैसी हैं। मेरी लाइफ में और भी ज्यादा प्यार आ गया है और यह बदलाव मुझे पसंद है। बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों की कैरेबियन एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed