फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: फिल्मी किरदारों से सितारों की मानसिक सेहत पर पड़ा असर, लिस्ट में कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल

Thu, 30 Nov 2023 09:06 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 30 Nov 2023 09:06 PM IST
सार

फिल्मों में सितारें अपने किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए किरदार में ढल जाते हैं। स्टार्स किरदार में इतना ढल जाते है कि फिल्म करने के बाद भी उस भूमिका से नहीं निकल पाते हैं। 

विज्ञापन
Priyanka to jhanvi deepika These stars Mental Health was affected by their film roles
जान्हवी कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में सितारें अपने किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए किरदार में ढल जाते हैं। स्टार्स किरदार में इतना ढल जाते है कि फिल्म करने के बाद भी उस भूमिका से नहीं निकल पाते हैं। यह स्थिति कई बार मानसिक सेहत पर इतना प्रभाव डालती है कि वे असल जीवन में अपने व्यवहार में भी ऐसा ही करने लगते हैं। तो आइये जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनकी मानसिक सेहत पर फिल्मों के किरदार से गहरा प्रभाव पड़ा है।

Priyanka to jhanvi deepika These stars Mental Health was affected by their film roles
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर
फिल्म 'मिली' का किरदार निभाने के बाद जान्हवी कपूर की मानसिक सेहत पर काफी असर पड़ा था। जान्हवी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इस फिल्म की शूटिंग के बाद उन्हें काफी दिनों तक बुरे सपने आए थे। मिली फिल्म में जान्हवी कपूर ने एक नर्सिंग ग्रेजुएट का रोल निभाया है, जो फ्रीजर में फंसने के बाद जिंदा रहने के लिए संघर्ष करती है।

यह भी पढ़ें: Animal vs Sam Bahadur: रश्मिका ने क्लैश से पहले विक्की कौशल को दी शुभकामनाएं, 'सैम बहादुर' ने ऐसे किया रिएक्ट

Priyanka to jhanvi deepika These stars Mental Health was affected by their film roles
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' में तेजाब पीड़िता का किरदार अदा किया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि इस किरदार को निभाने के बाद उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा था। दीपिका ने बताया कि पहले कभी उन्होंने ऐसा महसूस नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka to jhanvi deepika These stars Mental Health was affected by their film roles
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह 
रणवीर सिंह ने फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। अभिनेता ने एक मीडिया बातचीत में खुलासा किया था कि इस रोल को निभाने के बाद वे खुद काफी वक्त तक वैसा ही व्यवहार करने लगे थे।

यह भी पढ़ें: Animal Beats Tiger: ‘टाइगर 3’ से आगे निकली रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, मुंबई प्रीमियर पर जुटने लगे फिल्मी सितारे

विज्ञापन
Priyanka to jhanvi deepika These stars Mental Health was affected by their film roles
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा ने 'बाजीराव मस्तानी' में काशी की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उनकी मानसिक सेहत पर भी असर पड़ा था। अभिनेत्री ने खुद एक मीडिया बातचीत में बताया था कि काशी के डायलॉग बोलने के बाद वे काफी परेशान हो जाती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed