फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apna Adda Success: ‘अपना अड्डा’ के कलाकारों से मिले प्रोड्यूसर के सी बोकाडिया, अभिनेताओं ने पाया बड़ा मौका

Sun, 03 Nov 2024 06:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

मुंबई में ‘अपना अड्डा’ की बैठकें अमूमन हर शनिवार को होती हैं और इनमें उभरते कलाकारों से अलग अलग बात करके उनके अब तक के कार्यों का विवरण इकट्ठा किया जाता है।

विज्ञापन
producer director K C Bokadia meets artists of apna adda with Pankaj Shukla selects two actors for next movies
देवेंद्र फडणवीस, के सी बोकाडिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी जी5 पर रिलीज अपनी फिल्म ‘द सिगनेचर’ और दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘सरदार’ की कामयाबी की खुशियां दिग्गज निर्माता-निर्देशक के सी बोकाडिया अब उन कलाकारों के साथ बांटना चाहते हैं जिन्होंने देश भर के छोटे छोटे शहरों और कस्बों से मुंबई में आकर अपनी जगह बनाई है। अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर के सी बोकाडिया रविवार को ‘अपना अड्डा’ में शामिल होते रहे कई कलाकारों से मिले और इनमें से दो कलाकारों को उन्होंने अपनी एक आगामी फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया। उन्होंने आगे भी ‘अपना अड्डा’ के कलाकारों से मिलते रहने और अपनी फिल्मों के किरदारों की जरूरत के अनुसार उनमें से किरदार चुनने का वायदा किया है।

producer director K C Bokadia meets artists of apna adda with Pankaj Shukla selects two actors for next movies
आलोक पांडे पर छपा आलेख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अमर उजाला’ अखबार और इसकी वेबसाइट पर नियमित रूप से प्रकाशित होने वाली ‘अपना अड्डा’ सीरीज में उन कलाकारों और हुनरमंदों के बारे में जानकारी व इंटरव्यू प्रकाशित किए जाते हैं, जो मुंबई फिल्म जगत में अपनी मेहनत और अपनी जिद से अपना छोटा ही सही पर पक्का मुकाम बनाने में सफल रहे हैं। ऐसे कलाकारों की काबिलियत को और बड़े स्तर तक लोगों को बताने और इनके व हिंदी फिल्म जगत के निर्माता-निर्देशकों के बीच एक पुल बनाने का काम वरिष्ठ फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ल ‘अपना अड्डा’ के नाम से बीते साल से करते चले आ रहे हैं।

producer director K C Bokadia meets artists of apna adda with Pankaj Shukla selects two actors for next movies
अपना अड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में ‘अपना अड्डा’ की बैठकें अमूमन हर शनिवार को होती हैं और इनमें उभरते कलाकारों से अलग अलग बात करके उनके अब तक के कार्यों का विवरण इकट्ठा किया जाता है। चर्चा में रहीं सीरीज या फिल्मों में पहचाने लायक काम करने वाले कलाकारों को इंटरव्यू इसके बाद ‘अपना अड्डा’सीरीज में प्रकाशित होता है। फिर, महीने या दो महीने में इन सारे कलाकारों का एक मासिक अपना अड्डा भी होता है जिसमें फिल्म जगत के किसी विशिष्ट अतिथि की मौजूदगी में ये कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। पिछली बार ऐसी ही एक अपना अड्डा में अपना हुनर दिखाकर अभिनेता नलनीश नील चर्चित फिल्म निर्माता-निर्देशक सुदीप्तो सेन की अगली फिल्म ‘चरक’ में मौका पा चुके हैं। सुदीप्तो ने ही ‘द केरल स्टोरी’ और ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ जैसी फिल्में निर्देशित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
producer director K C Bokadia meets artists of apna adda with Pankaj Shukla selects two actors for next movies
अपना अड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अपना अड्डा’ के संयोजक पंकज शुक्ल के आग्रह पर हिंदी फिल्म जगत के नामी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी इन कलाकारों से मिल चुके हैं और इनकी मदद  करने का वायदा कर चुके हैं। रंगमंच के वरिष्ठ निर्देशक ओम कटारे ने इन कलाकारों को हुनर निखारने में मदद करने का वायदा किया है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मिथुन चक्रवर्ती का दशकों से काम देखते आ रहे सेलिब्रिटी मैनेजर विजय उपाध्याय ने ऐसे ही एक अपना अड्डा में आकर मदद का प्रस्ताव दिया है। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर इन नए और उभरते कलाकारों का समय समय पर उत्साहवर्धन करने आते रहते हैं।

विज्ञापन
producer director K C Bokadia meets artists of apna adda with Pankaj Shukla selects two actors for next movies
के सी बोकाडिया योगी आदित्यानाथ के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविवार को निर्माता निर्देशक के सी बोकाडिया ने ‘अपना अड्डा’ के कई कलाकारों से व्यक्तिगत तौर पर अपने कार्यालय में मुलाकात की। के सी बोकाडिया हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक रही हैं। ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘आज का अर्जुन’ आदि उनकी बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्में रहीं हैं। सबसे तेज 50 फिल्में बनाने वाले निर्माता के रूप में भी वह जाने जाते हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘द सिग्नेचर’ ओटीटी जी5 पर इस सीजन रिलीज हुई सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बन चुकी है। जल्द ही वह तीन फिल्में और शुरू करने वाले हैं। इन्हीं के सिलसिले में उन्होंने ‘अपना अड्डा’ के संयोजक पंकज शुक्ल पर नए और उभरते हुए कलाकारों से मुलाकात की। इनमें से दो कलाकारों को उन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
Anees Bazmee Exclusive: नतीजे बता रहे हैं कि हमें ‘भूल भुलैया 4’ भी बनानी है, ‘बीबी 3’ की कामयाबी पर बोले अनीस बज्मी

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed