{"_id":"5e8db4ca8ebc3e76a820fe29","slug":"producer-karim-morani-tested-covid-19-positive-for-coronavirus-after-daughter-zoa-and-shaza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस संक्रमित हुए प्रोड्यूसर करीम मोरानी, दोनों बेटियों की रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना वायरस संक्रमित हुए प्रोड्यूसर करीम मोरानी, दोनों बेटियों की रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीम मोरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड में भी कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। सिनेमाजगत के नामचीन फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) भी अब कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। याद दिला दें कि करीम की छोटी बेटी शजा मोरानी (Shaza Morani) और बड़ी बेटी जोया मोरानी (Zoe Morani) पहले ही कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई थीं।
2 of 5
Karim Morani and Zoa Morani
- फोटो : twitter
पीटीआई से बातचीत के दौरान करीम मोरानी के भाई मोहम्मद मोरानी ने बताया, 'करीम भाई की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज सुबह ही भाई की रिपोर्ट आई है। करीम भाई का इलाज नानावती अस्पताल में जारी रहेगा। इसके साथ ही करीम भाई की पत्नी और बाकी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है।'
3 of 5
zoa morani
- फोटो : social media
बता दें कि करीम की छोटी बेटी शजा मोरानी और बड़ी बेटी जोया मोरानी पहले ही कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। जोया मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थीं जहां पर उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। जोया कुछ वक्त पहले ही राजस्थान से लौटी थीं और उनका कोरोना टेस्ट 6 अप्रैल की शाम को पॉजिटिव आया था। जोया कोकिलाबेन अस्पताल में हैं जबकि शजा नानावती अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shaza morani
- फोटो : social media
करीम सहित दोनों बेटियों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। खास बात है कि करीम जिस सोसाइटी में रहते हैं वहां पर कई बॉलीवुड हस्तियों का घर भी है। करीम के सिनेमाजगत में सबसे करीबी दोस्त शाहरुख खान कहे जाते हैं। बात करीम के करियर की करें तो उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। उनकी लिस्ट में शाहरुख खान की रा.वन, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और दिलवाले भी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
याद दिला दें कि इससे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं लेकिन सिंगर ने कोरोना को मात दे दी थी। कनिका कपूर की चार रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई थीं लेकिन पांचवी और छठी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके बाद कनिका को घर जाने की इजाजत दे गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।