मुंबई मेट्रो के समर्थन में सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ट्वीट किया था। बिग बी के इस ट्वीट के वायरल होने के बाद लोग नाराजगी जताने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिग बी के घर के प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सामने आई तस्वीरों में लोग हाथ में स्लोगन लेकर अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बिग बी ने ट्वीट में ऐसा क्या लिख दिया जिससे लोग नाराज हो गए। जानिए क्या है पूरा मामला?
मुंबई मेट्रो का समर्थन करते ही बिग बी से नाराज हुए लोग, घर के बाहर कर रहे प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए 'आरे वन' में 2700 से अधिक पेड़ों के काटे जाने को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी शामिल हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने बृहन्मुंबई नगर महापालिका के फैसले को बेतुका बताया। सोशल मीडिया पर लोग सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने मेट्रो के समर्थन में ट्वीट कर दिया। बिग बी के इस ट्वीट से लोग नाराज हो गए और अब उनके घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बिग बी ने मुंबई मेट्रो के समर्थन में ट्वीट किया था- 'यह प्रदूषण का समाधान है। मेरे एक दोस्त को मेडिकल सहायता तुरंत चाहिए थी। कार के बदले उसने मेट्रो से जाना सही समझा। उनसे बताया कि मेट्रो सुविधाजनक, तेज और सही है। यह प्रदूषण का समाधान है, अधिक पेड़ लगाओ, मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं। क्या आपने लगाए?'
Amitabh Bachchan Supported Metro few days Back, Aarey Activits #SaveAareyForest leading protest in front of Bachchan’s residence Jalsa pic.twitter.com/BHBxH3iZzK
बिग बी के इस ट्वीट से नाराज लोग जलसा के बाहर हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन बैनर्स पर लिखा है 'सेव आरे'। 'सेव आरे' एक मुहिम है जिससे लाखों की संख्या में लोग जुड़े हुए है। यह पेड़ों के कटाव को रोकने का काम करती है।
Amitabh Bachchan Supported Metro few days Back, Aarey Activits #SaveAareyForest leading protest in front of Bachchan’s residence Jalsa pic.twitter.com/BHBxH3iZzK
बिग बी के इस ट्वीट के बाद मुंबई मेट्रो के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से जवाब भी आया है। मुंबई मेट्रो ने ट्वीट किया- 'हमें यह जानकर बेहद खुशी हुई कि इमरजेंसी में भी आपके दोस्त ने मुंबई मेट्रो पर भरोसा किया। अपने दोस्त के इस अनुभव को साझा करने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।' अमिताभ बच्चन के इस समर्थन के बाद महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भी बिग बी के ट्वीट के खिलाफ नाराजगी जताई।
We are really glad that your friend could rely on Metro in an urgent situation. And thank you so much for sharing this experience with Mumbaikars. #HaveANiceDay