{"_id":"5a86db5a4f1c1b92268ba798","slug":"protests-against-priya-varrier-song-get-shriller","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी के पास पहुंची उस गाने की शिकायत, जिसमें आंख मारते ही सेलीब्रेटी बनी थी प्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्मृति ईरानी के पास पहुंची उस गाने की शिकायत, जिसमें आंख मारते ही सेलीब्रेटी बनी थी प्रिया
Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभी कुछ ही दिन बीते थे जब अपने कजरारे नैनों का जादू चलाकर मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश रातों-रात सेलिब्रिटी बन गईं थीं। उनकी फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने का एक वीडियो ऐसा वायरल हुआ था कि पूरा देश उनका दीवाना हो गया था। मगर अब यही गाना उनके लिए दिनों-दिन विवादों का सबब बनता जा रहा है।
2 of 4
मुस्लिम समाज के लोगों ने पहले तो एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ केस दर्ज कराया अब रजा अकादमी नामक संगठन ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को एक पत्र लिखा है। जिसमें इस गाने पर बैन लगाने की मांग की गई है। तर्क है कि यह गाना मुस्लिम समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। उनका कहना है कि गाना पैगंबर मोहम्मद की पत्नी को अपमानजनक ढंग से संदर्भित करता है।
3 of 4
रहमानी ग्रुप के अध्यक्ष असीफ सरदार ने केंद्रीय मंत्री ईरानी से आग्रह किया कि, 'सेंसर बोर्ड और फिल्म निर्माता को गीत काटने के लिए निर्देश जारी करें और राष्ट्र को एक और विवाद से बचाएं।' इसके पहेल रहमानी ग्रुप ने मीनारा मस्जिद के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रिया प्रकाश वारियर के गीत 'मानिक्या मलयया पोओवी' को इंटरनेट से बैन कराने की मांग करते हुए संगठन ने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थी। जिसमें 'पवित्र व्यक्तित्वों का दुरुपयोग रोकना' जैसे संदेश लिखे हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।