भारत से इन पाकिस्तानी कलाकारों ने खूब बटोरी दौलत और शोहरत, अब बॉलीवुड में इनकी 'NO ENTRY'
बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म रईस के साथ डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने बॉलीवुड में खूब पहचान बनाई। माहिरा खान पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स से शुरुआत की और लोगों को खूब पसंद आने लगीं लेकिन भारत में अब माहिरा की कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी न ही वह बॉलीवुड के किसी एक्टर्स के साथ काम कर पाएंगी। पाकिस्तान से संबंध रखने वाले हर कलाकार की बॉलीवुड में एंट्री बैन है।
फवाद खान
पाकिस्तानी टीवी शोज से शुरूआत करने वाले फवाद खान बेशक एक मल्टी टैलेंटेड और काबिल कलाकार होंगे लेकिन भारत के लिए उनके दरवाजे अब बंद हो चुके हैं। फवाद एक एक्टर होने के साथ-साथ गायक भी हैं। भारत में वह सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' से फेमस हुए। फिल्म खूबसूरत के लिए फवाद को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, और वो फिल्मफेयर पाने वाले पहले पाकिस्तानी कलाकार बने।
आतिफ असलम
भारत में अगर किसी पाकिस्तानी कलाकार ने सबसे ज्यादा नाम कमाया है तो वो हैं आतिफ असलम। सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के 'दिल दियां गल्ला' सहित कई सुपरहिट गानों के सिंगर आतिफ असलम अब बॉलीवुड में अपना टैलेंट नहीं दिखा पाएंगे क्योंकि देश किसी भी पाकिस्तानी कलाकारों को इस वक्त बॉलीवुड में नहीं देखना चाहता।
राहत फतेह अली खान
सूफी गायक राहत फतेह अली खान के गानों ने टी-सीरीज ने अपने अकाउंट से हटा दिया है। राहत फतेह अली खान ने बॉलीवडु में साल 2003 से करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म पाप में 'लागी तुझसे मन की लगन' गाना गाया, फिल्म 'इश्किया' के गाने 'दिल तो बच्चा है जी' के लिए राहत को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है। बॉलीवुड से इतना नाम कमाने के बाद अब इन कलाकारों की यहां नो एंट्री हो गई है। राहत फतेह अली खान पर तो हाल ही में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग करने का आरोप भी लगा है।

कमेंट
कमेंट X