{"_id":"5c6cf75cbdec22736934c7b0","slug":"pulwama-attack-hema-malini-said-prime-minister-narendra-modi-will-take-strong-step-against-terrorism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले से आहत हैं हेमा मालिनी, बोलीं-PM मोदी ऐसा कदम उठाएंगे जो कोई सोच भी नहीं सकता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलवामा हमले से आहत हैं हेमा मालिनी, बोलीं-PM मोदी ऐसा कदम उठाएंगे जो कोई सोच भी नहीं सकता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hema Malini
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने भी पुलवामा हमले की निंदा की है। हाल ही में बेटी ईशा देओल की अपकमिंग शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' की स्क्रीनिंग में पहुंची दिग्गज अभिनेत्री ने आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहीदों का बदला लेने की बात भी कही है।
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हेमा मालनी ने कहा- 'मुझे उम्मीद है कि कश्मीर में हो रहे आतंकी गतिविधियों के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही कोई ना कोई ठोस कदम जरूर उठाएंगे। मैं बहुत खुश हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं मथुरा से सांसद हूं। आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी कोई न कोई ऐसा कदम जरूर उठाएंगे, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।'
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : self
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए 'शोले' की अभिनेत्री ने कहा- 'अगर लोग अपने दुख को व्यक्त करना चाहते हैं तो उन्हें शहीदों के परिवार वालों के साथ समय बिताना चाहिए। मैं उन लोगों के संपर्क में हूं। मथुरा के कई किसान के बेटे ऐसे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गवां दी, तो मैं जानती हूं कि ऐसे में उनका परिवार किस दर्द से गुजरता है। इसलिए लोगों को शोर मचाने के अलावा इन परिवार के लोगों की मदद करनी चाहिए, चाहे फिर वो किसी भी रूप में हो'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : File Pic
हेमा मालिनी से पहले बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की। इतना ही नहीं कई कलाकारों ने शहीदों के शहादत को देखते हुए पाकिस्तान कलाकारों से किनारा तक करना शुरू कर दिया। एक्टर अजय देवगन ने जहां 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया तो वहीं सलमान खान ने अपनी फिल्म 'नोटबुक' से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को गाना गाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
hema malini
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने विस्फोटक सामना से भरी कार को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी। जिसके चलते करीब 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद से भारत हर स्तर पर पाकिस्तान का विरोध कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।