Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Puneeth Rajkumar: Puneeth biography will be included in the kannada school syllabus Karnataka government may take a decision soon
{"_id":"62378f048a12bf0e200460df","slug":"puneeth-rajkumar-puneeth-biography-will-be-included-in-the-kannada-school-syllabus-karnataka-government-may-take-a-decision-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Puneeth Rajkumar: स्कूल सिलेबस में शामिल होगी पुनीत की जीवनी, कर्नाटक सरकार जल्द ले सकती है फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Puneeth Rajkumar: स्कूल सिलेबस में शामिल होगी पुनीत की जीवनी, कर्नाटक सरकार जल्द ले सकती है फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:05 AM IST
सार
साउथ अभिनेता पुनीत राजकुमार बीते साल ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अभिनेता के अचानक हुए निधन से उनके परिवार, फैंस, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था।
विज्ञापन
1 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेता पुनीत राजकुमार बीते साल ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अभिनेता के अचानक हुए निधन से उनके परिवार, फैंस, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। ऐसे में अब अभिनेता की लोकप्रियता को देखते हुए कर्नाटक सरकार उनके सम्मान में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार पुनीत राजकुमार के जीवन से जुड़ी कहानी को स्कूल सिलेबस में शामिल करने का विचार कर रही है।
2 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और अभिनय के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय अभिनेता की छवि सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि समाज में भी बेहद साफ थी। ऐसे में अचानक दुनिया को अलविदा कह चुके अभिनेता के सम्मान में अब राज्य सरकार एक अहम फैसला कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की जीवनी को कन्नड़ सिलेबस में बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
3 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। लेकिन अगर इस बारे में कोई सूचना सामने आती है तो निश्चित तौर पर यह उनके फैंस के लिए बेहद खास उपहार साबित होगा। रिपोर्ट की माने तो बेंगलुरु दक्षिण जिला भाजपा अध्यक्ष एन. आर. रमेश ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर पुनीत के जीवन इतिहास को स्कूल के सिलेबस में जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय की दुनिया में अपना नाम कमाने वाले पुनीत राजकुमार एक्टर होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। फिल्मों में अभिनय करने के साथ ही वह 26 अनाथालय, 19 गोशालाएं, 16 वृद्धाश्रम को चला रहे रहे थे। इसके अलावा में वह आर्थिक रूप से कमजोर 4800 बच्चों की पढ़ाई और रहने की जिम्मेदारी भी उठा रहे थे। खास बात यह थी कि जीवित रहने के दौरान उन्होंने कभी भी इन कार्यों के बारे में खुद से कोई भी जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
पुनीत राजकुमार की फिल्म जेम्स हुई रिलीज
- फोटो : twitter
लेकिन बीते साल अचानक हुई उनकी मौत के बाद जब इन सभी कार्यों के बारे में लोगों को पता चला तो हर कोई हैरान था। साथ ही सभी अभिनेता की दरियादिली और नेकदिली तारीफ करते नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि बीते साल 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से पुनीत का निधन हो गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी अश्विनी पुनीत कुमार और दो बेटियां हैं। बीते दिनों 17 मार्च को ही उनकी आखिरी फिल्म जेम्स रिलीज की गई, जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।