{"_id":"59e3133e4f1c1bc1678b5c51","slug":"punjabi-rapper-yo-yo-honey-singh-reveals-about-his-mysterious-disappear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनी सिंह ने खुद खोला बड़ा राज, दो साल से आखिर कहां थे गायब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनी सिंह ने खुद खोला बड़ा राज, दो साल से आखिर कहां थे गायब
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
यो यो हनी सिंह
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड से पंजाबी रैपर हनी सिंह को गायब हुए एक अर्सा बीत चुका है। लंबे समय से उनका कोई गाना भी रिलीज नहीं हुआ है। लोगों को पता ही नहीं, कि वो आखिर हैं कहां। पर अब यो यो हनी सिंह वापस आ चुके हैं। जानें, कब वापसी कर रहे हैं हनी सिंह...
Trending Videos
हनी सिंह
- फोटो : getty
हनी सिंह इस बार अलग वजह से चर्चा में हैं। चर्चा में वो आए भी तो इसलिए कि वो अब तक चर्चा में क्यों नहीं थे और पिछले 2 सालों से कहां गायब थे। पर अब उन्होंने खुद ही बताया है कि वो अपने घर पर रह रहे हैं और इसके पीछे बहुत बड़ी वजह है। जानें, क्या वजह बताई हनी सिंह ने...
विज्ञापन
विज्ञापन
हनी सिंह
- फोटो : self
यो यो हनी सिंह के बारे में सबसे पहले जान लें कि वो काफी समय से एक बीमारी से पीड़ित हैं। वो पिछले 2 सालों से सार्वजनिक जगहों पर नजर नहीं आए हैं। और इसकी वजह है उनका बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझना। उन्होंने कहा कि मैं खुद ये जानकारी अपने फैन्स के साथ शेयर करना चाहता था। जानें, क्या कहा हनी सिंह ने...
yoyo honey singh
- फोटो : IPL
हनी सिंह ने कहा कि मैं ये जानकारी किसी और के माध्यम से लोगों को दे सकता था। पर मैं पिछले दो सालों से इतनी बुरी तरह से परेशान था, कि किसी से बात तक करने की हालत में नहीं था। हनी सिंह ने कहा कि मेरे बारे में लोग तमाम तरह की बातें कर रहे थे। हनी ने और भी कई बाते कहीं...
विज्ञापन
लखनऊ में दिखा हनी सिंह का क्रेज
- फोटो : amar ujala
यो यो हनी सिंह ने मई में ही इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि मैं किसी रिहेब सेंटर नहीं, बल्कि नोएडा में अपने घर पर ही था। हनी सिंह ने अपनी बीमारी के बारे में खुल कर बात की। जानें, हनी सिंह का आगे का क्या है प्रोग्राम...