सफल तिकड़ी सुकुमार, अल्लू अर्जुन और देवी श्री प्रसाद के प्रतिष्ठित सहयोग से बनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली और दूसरे वीकएंड तक धुआंधार कमाई करती नजर आई। 'पुष्पा 2' अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और कुछ नए रिकॉर्ड कायम करने की चाह में कदम आगे बढ़ा रही है। हालांकि, दूसरे सोमवार को ही 'पुष्पा 2' का हाल बेहाल नजर आया। आया फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
Pushpa 2 BO Collection: दूसरे हफ्ते में ही लड़खड़ा गया पुष्प राज, सेकेंड मंडे टेस्ट में 64 फीसदी गिरा कलेक्शन
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन, हिंदी बेल्ट ने किसी तरह पुष्पा की लाज बचा ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकएंड पर दिखी बंपर उछाल
पेड प्रीव्यू मिलाकर 175.1 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली 'पुष्पा 2: द रूल' की कमाई में दूसरे रविवार को 21.01 प्रतिशत की उछाल देखी गई। फिल्म ने 11वें दिन 76.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर हर किसी को दंग कर दिया। मूवी ने 11 दिन में कुल 902.1 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े।
Sonakshi Sinha: मुकेश खन्ना ने उठाए परवरिश पर सवाल तो भड़क उठीं सोनाक्षी सिन्हा, पोस्ट कर दिया करारा जवाब
दूसरे सोमवार को ही कलेक्शन 63.77 % धड़ाम
हालांकि, इसके 12वें दिन की कमाई के आंकड़े निराश करने वाले रहे। दूसरे सोमवार को कलेक्शन में 63.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 'पुष्पा 2: द रूल' ने 27.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका टोटल 929.85 करोड़ रुपये ही हो पाया। फिल्म ने तेलुगु भाषा से 5.45 करोड़ रुपये, हिंदी से 21 करोड़ रुपये और तमिल से महज 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Ilayaraja: सी. इलैयाराजा को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से रोका, प्रशंसक बोले- 'ये जातिवाद भेदभाव है'
हिंदी बेल्ट में की शानदार कमाई
'पुष्पा 2' पहले से ही साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है, जिसने प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' को पीछे छोड़ दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म की ज्यादातर कमाई हिंदी पट्टी से हो रही है। 'पुष्पा 2' ने 11 दिन में हिंदी बेल्ट में 500 करोड़ का आंकड़ा पार लिया, जो इसकी एक बड़ी जीत साबित हुई। वहीं, हिंदी बेल्ट में इसने 12वें दिन 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसका हिंदी में टोटल कलेक्शन 573.1 करोड़ रुपये हो गया है।
'स्त्री 2' और 'जवान' को छोड़ेगी पीछे?
हालांकि, हिंदी बेल्ट में 'पुष्पा 2' अभी भी 'स्त्री 2' और 'जवान' से पीछे चल रही है। 'स्त्री 2' ने 598 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। वहीं, ‘जवान’ का लाइफटाइम कलेक्शन 582 करोड़ रुपये रुपये रहा था। हालांकि, 'पुष्पा 2' के लेटेस्ट कारोबार को देखकर लगता है कि यह जल्द ही इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ देगी।