{"_id":"6788835f6961bdc74b0e149e","slug":"pushpa-3-the-rampage-allu-arjun-film-how-sukumar-is-reworking-on-story-composer-devi-sri-prasad-major-update-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 3: 'पुष्पा 3' के संगीतकार देवी ने फिल्म पर दी अहम जानकारी, अल्लू अर्जुन की फिल्म में होंगे कई कलाकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa 3: 'पुष्पा 3' के संगीतकार देवी ने फिल्म पर दी अहम जानकारी, अल्लू अर्जुन की फिल्म में होंगे कई कलाकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:32 AM IST
सार
संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत पुष्पा 2 द रूल के बाद इसकी तीसरी किस्त पुष्पा 3 द रैम्पेज के बारे में अहम जानकारी शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 3 पर आई अहम जानकारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार जमकर कमाई कर रही है। रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच पुष्पा 3 को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिससे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के प्रशंसक जरूर खुश हो जाएंगे।
2 of 5
पुष्पा 3 में पहले से ज्यादा नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी पुष्पा 2 द रूल दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म की भारी सफलता के बाद, प्रशंसक इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने पुष्पा 3 को लेकर अहम जानकारियां शेयर की हैं।
3 of 5
पुष्पा 3 द रैम्पेज को लेकर उत्साहित फैंस
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
देवी श्री प्रसाद ने एक इंटरव्यूू के दौरान बताया कि उनके द्वारा बनाए गए कुछ संगीत के हिस्से पुष्पा 2 में फिट नहीं हुए, लेकिन इन्हें अब पुष्पा 3 में इस्तेमाल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, देवी श्री प्रसाद ने बताया कि, "सुकुमार सर अपने जुनून के साथ पुष्पा 3 को लेकर और अधिक मेहनत कर रहे हैं, वह लगातार कहानी और फिल्म के कई अहम सींस पर काम कर रहे हैं।'' बहरहाल, अभी तक पुष्पा 3 का प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवी श्री प्रसाद ने दी पुष्पा 3 को लेकर अहम जानकारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
देवी श्री प्रसाद ने आगे कहा, "पुष्पा 3: द रैम्पेज, पुष्पा 2: द रूल से कहीं अधिक बड़ी, भव्य और बेहतर होगी। हम तीसरे भाग के साथ पूरी कहानी में अधिक अभिनेताओं को शामिल करेंगे।" इस बीच, पुष्पा 2: द रूल पिछले साल 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद लगातार सिनेमघरों में जमकर कमाई कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा 3 की स्क्रिप्ट पर काम लगातार जारी है
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2: द रूल 2024 की भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म मुत्तमसेट्टी मीडिया और सुकुमार राइटिंग के सहयोग से माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित की गई है। इस फिल्म में फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आए। वहीं, मेकर्स अब पुष्पा 3 को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी शेयर करते रहते हैं, ताकि प्रशंसकों का उत्साह पुष्पा की तीसरी किस्त आने तक बरकरार रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।