Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Pushpa Box Office Collection day 9 ranveer singh film 83 did not affect the earnings of Allu Arjun and Rashmika Mandanna film
{"_id":"61c829ba26db5a356214d488","slug":"pushpa-box-office-collection-day-9-ranveer-singh-film-83-did-not-affect-the-earnings-of-allu-arjun-and-rashmika-mandanna-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa Box Office Collection day 9: ‘83’ भी नहीं रोक पाई ‘पुष्पा’ की बंपर कमाई, 9वें दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa Box Office Collection day 9: ‘83’ भी नहीं रोक पाई ‘पुष्पा’ की बंपर कमाई, 9वें दिन कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:15 PM IST
सार
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म ने 9वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : insta/pushpa_film_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का दूसरा हफ्ता चल रहा है और इस समय भी ‘पुष्पा’ का क्रेज दर्शकों के बीच बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। इस बार साउथ इंडस्ट्री की ये फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है और इसी वजह से हिंदी भाषी फैंस को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइस’ थिएटर्स में देखने को मिल रही है। इसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा है। खास बात ये है कि हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ रिलीज हुई है लेकिन इसके बाद भी दूसरे हफ्ते अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और अब 9वें दिन का कलेक्शन भी सामना आ गया। इस दिन भी इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई की है।
2 of 5
पुष्पा दा राइज
- फोटो : insta/pushpa_film_
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने पहले हफ्ते 12 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वीकेंड के मौके पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद से ही कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फिल्म ने सोमवार को 4.25 करोड़, मंगलवार को 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं बुधवार यानी छठे दिन ‘पुष्पा’ ने 3.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद सातवें दिन फिल्म ने 3.38 करोड़ और आठवें दिन लगभग 2 से 3 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो काफी अच्छा माना जा रहा है। इसके बाद अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.95 करोड़ हो गया है। इस कलेक्शन से साफ है कि फिल्म की बंपर कमाई आगे भी जारी रहने वाली है।
3 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ दो पार्ट में दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती की जबरदस्त कहानी को दिखाया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ के किरदार में हैं, जो स्थानिय निवासी है। वहीं, इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ‘श्रीवल्ली’ नाम की लड़की की भूमिका में हैं। इस फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया है, जिसमें अल्लू मजेदार एक्शन करते दिख रहे हैं। साथ ही उनका रश्मिका मंदाना के साथ लव एंगल भी दिखाया गया है, जो कहानी को और मजेदार बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। ये फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पाः द राइज’ के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को बेच दिए गए हैं। इससे साफ है कि ये फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। हालांकि अभी ओटीटी पर आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी 2022 में दर्शक देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
83 मूवी के एक्टर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वहींं, रणवीर सिंह की फिल्म '83' की बात करें तो, फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में सबका मानना था कि फिल्म जब रिलीज होगी तो कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ने पहले दिन 12.64 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।