फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman khan Panvel Farmhouse: बेहद आलीशान है सलमान खान का पनवेल वाला फार्म हाउस, चारों तरफ फैली है हरियाली

Sun, 26 Dec 2021 02:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
salman Khan Panvel Farmhouse having all the luxuries comfort and also has  amazing natural beauty in Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan

सुपरस्टार सलमान खान एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। वे लगभग तीन दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सलमान को केवल उनकी लग्जीरियस लाइफ के लिए नहीं बल्कि परिवार और दोस्तों के लिए उनके प्यार के लिए भी जाना जाता है। सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं तो वहीं सलमान अक्सर अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में समय बिताते हुए देखे जाते हैं। हाल ही में लॉक डाउन के दौरान में सलमान खान ने पनवेल स्थित फार्म हाउस में लंबा वक्त बिताया था। इस फार्म हाउस में जहां हर आराम की सुख-सुविधा मौजूद हैं तो वहीं चारों ओर दूर तक हरियाली भी फैली हुई है।

salman Khan Panvel Farmhouse having all the luxuries comfort and also has  amazing natural beauty in Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : Social media
बहन अर्पिता के नाम पर है फार्म हाउस-
सलमान खान अपनी बहन के बेहद करीब हैं। उनके पनवेल वाले फार्म हाउस का नाम भी बहन अर्पिता के नाम पर है। ये फार्म हाउस सलमान की पसंदीदा जगहों में से एक है। पनवेल फार्म हाउस में सलमान ने लॉकडाउन के समय काफी वक्त बिताया था जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में सलमान खान खेती करते नजर आए थे। सलमान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

salman Khan Panvel Farmhouse having all the luxuries comfort and also has  amazing natural beauty in Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
पनवेल फार्म हाउस में बना है शानदार जिम-
सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस में शानदार जिम भी बना हुआ है, जिसमें वे वर्कआउट करते हैं। इस जिम में हर जरूरी इक्विपमेंट मौजूद है। लॉकडाउन के दौरान सलमान इसी जिम में वर्कआउट करते थे। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
salman Khan Panvel Farmhouse having all the luxuries comfort and also has  amazing natural beauty in Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
लग्जीरियस होने के साथ है प्राकृतिक सौंदर्य-
सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस में सुख-सुविधा की हर चीज तो मौजूद है ही इसके साथ ही यहां चारो और दूर तक हरियाली फैली हुई है। सलमान खान अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं ऐसे में लॉकडाउन के दौरान वे यहां पर साइकलिंग भी करते थे। सलमान खान का ये फार्म हाउस 150 एकड़ में फैला हुआ है। 
विज्ञापन
salman Khan Panvel Farmhouse having all the luxuries comfort and also has  amazing natural beauty in Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : instagram
सलमान खान को साइकिल चलाना, बाइक राइडिंग और होर्स राइडिंग बेहद पसंद है। उन्होंने अपने फार्म हाउस में घुड़सवारी के लिए ट्रैक भी बनवाया है। इसके अलावा उनके फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल और सभी सुख-सुविधा की चीजें मौजूद हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed