फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackie Shroff: भावुक हुए जैकी श्रॉफ, कहा- किसी को बचाने की कोशिश में हुई थी भाई की मौत

Sun, 26 Dec 2021 01:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 26 Dec 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff recalls how brother died while trying to save someone astrologer dad had warned him
Jackie Shroff - फोटो : सोशल मीडिया

दस साल की उम्र में मैंने अपने भाई को खो दिया था। पिता ज्योतिषी थे, उन्होंने उसे चेतावनी भी दी थी। लेकिन उसने नहीं सुना। ये बात अभिनेता जैकी श्रॉफ ने ट्वीक इंडिया चैनल के लिए लेखिका ट्विंकल खन्ना को दिए गए इंटरव्यू में कही।

Jackie Shroff recalls how brother died while trying to save someone astrologer dad had warned him
Twinkle and Jackie Shroff - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी ने बताया कि 17 साल की उम्र में मेरे भाई की मृत्यु हो गई थी। घर से बाहर जाते वक्त पिता ने उसे चेतवानी देते हुए बाहर न जाने की सलाह दी थी। पिताजी ने कहा था कि आज खराब दिन है, मत जाना बाहर। लेकिन उसने उनकी बात को अनसुना कर दिया और काम पर चला गया। सेंचुरी मिल्स के बाहर समुद्र है, वहां एक व्यक्ति डूब रहा था, भाई को तैरना नहीं आता था। लेकिन फिर भी वह उस शख्स को बचाने के लिए समुद्र में कुद गया। वो शक्स तो बच गया लेकिन मेरा भाई डूब गया।

Jackie Shroff recalls how brother died while trying to save someone astrologer dad had warned him
Jackie Shroff - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “जीवन ऐसा ही है, हम सबने यह देखा है”। जिसका जवाब देते हुए अभिनेता जैकी ने कहा, “वे हमारे दिलों में और तस्वीरों में जीवित हैं और हमेशा रहेंगे”।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff recalls how brother died while trying to save someone astrologer dad had warned him
Jackie Shroff - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा कि बहुत से लोग ज्योतिष की भविष्यवाणी को 'मजाक' के रूप में लेते हैं। लेकिन मैं इस पर विश्वास करता हूं। मेरे पिताजी ने दो बार सटीक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि मैं भविष्य में अभिनेता बनूंगा।

विज्ञापन
Jackie Shroff recalls how brother died while trying to save someone astrologer dad had warned him
Jackie Shroff with his mother - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए बताया कि मैं अपनी मां के बहुत करीब था। उसके मरने के बाद, मेरा शरीर ठंडा पड़ गया था, मैं वहीं खड़ा था, जहां मेरी मां को मुखाग्नि दी जा रही थी। मैं इतना दुखी था कि उस मुखाग्नि में कूद ने वाला था। लेकिन फिर जैसे तैसे खुद को संभाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed