फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: क्या इस वजह से सुष्मिता ने राेहमन से अलग रहने का लिया निर्णय? कहा - खुश रहने के लिए...

Sun, 26 Dec 2021 11:34 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 26 Dec 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sushmita sen shared post after her breakup with rohman shawl, hints the reason behind her separation
Sushmita Sen in Aarya2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से अलग हो गई हैं। इससे पहले भी कई बार सुष्मिता और रोहमन के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं हैं। लेकिन हर बार दोनों ने इन खबरों को अफवाह का नाम दे दिया। हालांकि इस बार ब्रेकअप की पुष्टि स्वयं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने की है। खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ता टूटने की वजह पर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।

Sushmita sen shared post after her breakup with rohman shawl, hints the reason behind her separation
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : Instagram

क्यों हुआ ब्रेकअप?

सुष्मिता ने सीधे तौर पर रोहमन से अलग होने का कारण तो नहीं बताया, लेकिन अपने लेटेस्ट पोस्ट में काफी कुछ बयां किया है। उन्होंने कहा, "खुश रहने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है। और इस जोखिम को उठाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। इस पोस्ट के बाद सुष्मिता के प्रशंसक उन्हें लाखों लोगों की प्रेरणा बता रहे हैं।"

Sushmita sen shared post after her breakup with rohman shawl, hints the reason behind her separation
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

पोस्ट में क्या लिखा था?

सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘जीवित रहने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है...खुश रहने के लिए रिस्क लेना पड़ता हैं। इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है। आप लोगों में हिम्मत है, मेरा विश्वास कीजिए, हम सब कर सकते हैं!!! कोई आपको अदरवाइस न ले !!! मैं आपसे प्यार करती हूं!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita sen shared post after her breakup with rohman shawl, hints the reason behind her separation
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले किया था ये पोस्ट

गुरुवार शाम सुष्मिता ने अपनी और रोहमन शॉल की एक हैप्पी फोटो शेयर की और लिखा, "हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहें! रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया था... प्यार बना रहा।" बता दें कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। उन्होंने 2018 में डेटिंग शुरू की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed