बॉलीवुड कलाकारों की तरह आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, अक्षरा सिंह समेत कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। इसके अलावा इस इंडस्ट्री के अभिनेता भी कम नहीं है। निरहुआ, रवि किशन, पवन सिंह और खेसारी लाल समेत कई अभिनेता लंबे समय से इस इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। फैंस इन अभिनेताओं की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Bhojpuri Controversy 2021: पवन सिंह से त्रिशाकर मधु तक, इस साल विवादों में रहे ये भोजपुरी सितारे, मचाया खूब हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिशाकर मधु
त्रिशाकर मधु भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर हैं। उनके गाने हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कुछ समय पहले त्रिशाकर का एक प्राइवेट एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था, जो त्रिशाकर का बॉयफ्रेंड संग कुछ निजी पलों का था। दावा किया गया कि ये वीडियो एक्ट्रेस ने खुद बनाया था, जिसके बाद त्रिशाकर को खूब ट्रोल किया गया। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस खुद सामने आईं और उन्होंने इस मामले पर अपनी सफाई दी।
प्रियंका पंडित
त्रिशाकर मधु के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था लेकिन त्रिशाकर के बाद एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का भी एक प्राइवेट वीडियो सामने आया। इस वीडियो को देखकर फैंस के होश उड़ गए थे। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि प्रियंका का वो प्राइवेट वीडियो पुराना था।
रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जो अपनी फिल्मों से फैंस को सालों से खुश करते आ रहे हैं। अभिनेता राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह भाजपा सांसद हैं और उन्होंने लोकसभा में कोरोना पर एक बयान दिया था। रवि किशन ने कहा था कोरोना वायरस फैलाने के लिए केवल कुंभ मेले को जिम्मेदार न ठहराया जाए। इस दौरान रवि किशन को आलोचना का सामना करना पड़ा था।।
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ दमदार गानों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता का हर गाना फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। लेकिन एक गाने की वजह से खेसारी पर एफआईआर दर्ज हो गई थी। अभिनेता के खिलाफ एफआईआर गाने 'चाची के बाची सपनववां में आती है' को लेकर हुई थी। खेसारी लाल पर आरोप लगा था कि 'चाची के बाची सपनववां में आती है' गाने के जरिए खेसारी लाल यादव ने औरतों का अपमान किया है।