फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa Box Office Collection day 3: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने तीसरे दिन भी किया शानदार कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

Mon, 20 Dec 2021 01:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Pushpa day 3 Collection allu arjun rashmika mandanna film pushpa the rise box office collection day three
पुष्पा दा राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिला है। पुष्पा के रिलीज होने के तीसरे दिन भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 'पुष्पाः द राइज के हिंदी भाषा में रिलीज होने पर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन से लेकर रोमांस तक का तड़का मिल रहा है। फैंस को फिल्म की कहानी से लेकर रश्मिका और अल्लू अर्जुन की एक्टिंग तक, सब कुछ काफी पसंद आ रहा है। इसी वजह से इस फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसलिए पहले दिन से ही पुष्पा का कलेक्शन भी काफी शानदार चल रहा है, जो तीसरे दिन भी जारी रहा।

Pushpa day 3 Collection allu arjun rashmika mandanna film pushpa the rise box office collection day three
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पाः द राइज ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़-
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया और अब भी इसके कलेक्शन में शानदार बढ़ोत्तरी  जारी है। इस फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की ओपनिंग लेकर हिंदी सिनेमा के लिए एक नया टारगेट सेट कर दिया था। तो वहीं दूसरे दिन भी इस फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन भी फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद कुल मिलाकर पुष्पाः द राइज ने अब तक 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Pushpa day 3 Collection allu arjun rashmika mandanna film pushpa the rise box office collection day three
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
चंदन तस्करों के असली जीवन को दिखाती है फिल्म 'पुष्पा'

सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चंदन तस्करों के जीवन की वास्तविक घटनाओं को दर्शाया गया है। इस फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती के ऊपर आधारित है। फिल्म में अर्जुन अल्लू ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं, जिन्होंने  'श्रीवल्ली' नाम की लड़की की भूमिका निभाई है। जिससे पुष्पा राज बहुत प्यार करता है। इसलिए फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी है। यह फिल्म दो भागो में है। जिसका पहला भाग पुष्पाः द राइज रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa day 3 Collection allu arjun rashmika mandanna film pushpa the rise box office collection day three
पुष्पा द राइज - फोटो : insta/pushpa_film_
जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज होगी फिल्म 'पुष्पा'

फिल्म 'पुष्पा' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की और तीसरे दिन भी फिल्म ने बंपर कमाई की है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद निर्माता अब इसे ओटीटी पर आने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पाः द राइज’ के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को बेच दिए गए हैं। अब ये साफ हो गया है कि ये फिल्म जल्दी ही अमेजन प्राइम पर दर्शकों का मनोंरंजन करेगी। हालांकि अभी ओटीटी पर रिलीज की तारीख की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक जनवरी 2022 में दर्शक इस फिल्म को ओटटी पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed