फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa The Rise Day 6: अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने कमाई के मामले में छठे दिन भी मारी ऊंची छलांग, कमाए इतने करोड़

Thu, 23 Dec 2021 05:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
pushpa day 6 collection Allu Arjun Starrer Pushpa The Rise box office collection day six
Pushpa: The Rise - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पाः दा राइज 17 दिसंबर शुक्रवार को रिलीज हुई थी। पहले दिन पुष्पा ने थोड़ी धीमी ओपनिंग ली थी लेकिन उसके अगले दिन से फिल्म दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म ने कमाई के मामले में तेजी से रफ्तार पकड़ी। पुष्पा द राइज के हिंदी में रिलीज होने से दर्शक काफी खुश हैं और हिंदी भाषी दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अर्जुन अल्लू के डायलॉग से लेकर एक्शन तक सब कुछ दमदार है। रिलीज के पहले सप्ताह में ही पुष्पा ने शानदार कलेक्शन कर लिया था। सोमवार और मंगलवार को भी फिल्म रिकॉर्ड कमाई की तो वहीं कमाई के मामले में छठे दिन पुष्पा ने पहले दिन से ज्यादा कमाई की है।

pushpa day 6 collection Allu Arjun Starrer Pushpa The Rise box office collection day six
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-

पुष्पा ने रिलीज के दिन 3.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी तो वहीं दूसरे दिन इसमें बढ़ोत्तरी करते हुए फिल्म पुष्पा ने 3.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को पुष्पा ने 5.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से रिलीज के पहले वीकेंड में पुष्पा ने कुल 11.84 करोड़ रुपये का कोरबार कर लिया था।

वीकेंड के बाद भी पुष्पा द राइज को दर्शको का भरपूर रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म ने सोमवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। मंगलवार को फिल्म स्थिर बनी रही और 4.5 करोड़ की कमाई की। अगर बात करें छठे दिन की तो फिल्म पुष्पा ने बुधवार को 3.36 करोड़ रुपये की कमाई की है जो पहले दिन की कमाई से ज्यादा है। इस तरह से फिल्म पुष्पा ने अब तक  23.23 करोड़ का करोबार कर लिया है।
pushpa day 6 collection Allu Arjun Starrer Pushpa The Rise box office collection day six
पुष्पा द राइज - फोटो : insta/pushpa_film_
अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना-
सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भरपूर एक्शन है। फिल्म में अर्जुन अल्लू पुष्पा राज की भूमिका में हैं, तो वहीं रश्मिका मंदाना ने फिल्म में श्रीवल्ली नाम की लड़की का किरदार निभाया है। जिससे अर्जुन अल्लू यानी पुष्पा राज बहुत प्यार करता है। इस फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों के जंगलो में मुख्य रूप से चंदन की तस्करी से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa day 6 collection Allu Arjun Starrer Pushpa The Rise box office collection day six
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद पुष्पा हिंदी भाषी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं और फिल्म ने वीकेंड के बाद भी बंपर कमाई की है। अब निर्माताओं ने इसे जल्द ही ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी भी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा की राइट्स अमेजन प्राइम को बेचे  गए हैं। इसलिए यह फिल्म अमेजन प्राइम पर देखी जा सकेगी। फिल्म पुष्पा के ओटीटी रिलीज के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक जनवरी 2022 में इस फिल्म को ओटीटी पर देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed