'पुष्पा: द राइज' से दुनिया भर में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन भावुक हो गए। 20 साल के करियर में पहली बार नॉर्थ के किसी अवॉर्ड से सम्मानित होने पर उनके आंसू छलक उठे। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा' के इस भावुक पल का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। अपने पसंदीदा अभिनेता को इमोशनल होते देख उनके फैंस की आंखें भी नम हो गईं।
Allu Arjun: 20 साल में पहली बार अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए 'अल्लू अर्जुन', बोले- 'इंडिया कभी झुकेगा नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान "इंडियन ऑफ द ईयर 2022" अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनके 20 साल के करियर में यह पहली बार था जब उन्हें उत्तर के किसी कार्यक्रम में पुरस्कार से सम्मानित किया गया हो। यही कारण था कि 'पुष्पा' की आंखें नम हो गईं। उन्होंने अखिल भारतीय फिल्मों की नई लहर के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं 20 साल से फिल्म उद्योग में काम कर रहा हूं। मुझे दक्षिण में कई पुरस्कार मिले हैं, यह पहली बार है जब मुझे उत्तर से कोई पुरस्कार मिला है, इसलिए यह मेरे लिए बहुत खास है।"
इतने रुपये में बनता था रामानंद सागर की रामायण का एक एपिसोड, कमाई का आंकड़ा तो कर देगा हैरान
अभिनेता ने आगे कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हमारे बीच हमारे डिफ्रेंसेस हैं ... जैसे उत्तर और दक्षिण ... लेकिन आप जानते हैं कि इस देश की सुंदरता विविधता है। जब यह फिल्म बनी थी, तब पूरे भारत ने इसका जश्न मनाया था, इसलिए हम सभी भारतीय फिल्म उद्योग के बेटे और बेटियां हैं।"
'देवी' की तरह पूजी जाने वाली इस अभिनेत्री पर बहू ने लगाए थे गंभीर आरोप, आ गई थी जेल जाने की नौबत
इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के डायलॉग, 'पुष्पा... पुष्पराज, मैं झुकेगा नहीं साला' को नया ट्विस्ट देते हुए कहा, 'इंडियन सिनेमा... इंडिया कभी झुकेगा नहीं।' अल्लू के इस स्वैग को इवेंट में मौजूद लोगों ने काफी पसंद किया। अल्लू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अब अभिनेता पुष्पा 2: द रूल में नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। इसका निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म अर्जुन की सह-कलाकार रश्मिका मंदाना शामिल हैं।
करवा चौथ पर तन्हाई में ऋषभ पंत को खोजती दिखीं उर्वशी की नजरें? बोलीं- गुल-ए-गुलजार हो तुम