Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Pushpa Part 1: Allu Arjun breaks the record of KGF One on the very first day stir in Hindi cinema with the success of Pushpa
{"_id":"61bdcd76b007f537b363001c","slug":"pushpa-part-1-allu-arjun-breaks-the-record-of-kgf-one-on-the-very-first-day-stir-in-hindi-cinema-with-the-success-of-pushpa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa Part 1: अल्लू अर्जुन ने पहले ही दिन तोड़ा ‘केजीएफ वन’ का रिकॉर्ड, ‘पुष्पा’ की कामयाबी से हिंदी सिनेमा में हलचल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa Part 1: अल्लू अर्जुन ने पहले ही दिन तोड़ा ‘केजीएफ वन’ का रिकॉर्ड, ‘पुष्पा’ की कामयाबी से हिंदी सिनेमा में हलचल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कारोबार कर रही फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ के साथ रिलीज हुई तेलुगू फिल्म सीरीज ‘पुष्पा’ के पहले भाग ने हिंदी पट्टी में करीब 3 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर हिंदी सिनेमा के लिए खतरे की नई घंटी बजा दी है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में दक्षिण भारतीय डब फिल्मों का जलवा अभी तक टेलीविजन पर ही देखा जाता रहा है। लेकिन, पहले फिल्म ‘बाहुबली’ सीरीज और फिर ‘केजीएफ वन’ ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के डब हिंदी संस्करणों के लिए सिनेमाघरों में भी नया बाजार खोल दिया है। दिलचस्प बात ये भी है कि फिल्म ‘पुष्पा’ की रिलीज देखते हुए इस शुक्रवार को कोई नई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई। अगले साल की शुरूआत भी दक्षिण भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ से हो रही है जिसके सामने किसी भी हिंदी फिल्म की रिलीज के लिए कोई हिंदी फिल्म निर्माता तैयार नहीं हुआ।
Trending Videos
2 of 5
पुष्पा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अल्लू अर्जुन साउथ के सुपरस्टार रहे हैं। उनकी हिंदी में डब फिल्में यूट्यूब के गोल्डमाइन्स चैनल और सोनी मैक्स चैनलों पर खूब देखी जाती हैं। पहली बार उनकी कोई फिल्म अपने मूल संस्करण के साथ ही हिंदी में भी डब होकर पूरे भारत में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन जिस तरह से तीन करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर ‘केजीएफ वन’ के हिंदी पट्टी में पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ा है, उसने मुंबई के हिंदी फिल्म बाजार में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुष्पा
- फोटो : insta/pushpa_film_
फिल्म ‘पुष्पा’ के सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर पहले दिन के कारोबार को लेकर अलग अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। तेलंगाना में इस फिल्म के करीब 12 करोड़ रुपये और तमिलनाडु में चार करोड़ रुपये का कारोबार पहले दिन करने की खबरें हैं। 1400 स्क्रीन्स पर हिंदी पट्टी में रिलीज होकर फिल्म ने वहां करीब तीन करोड़ का कारोबार किया है। ये कमाई जॉन अब्राहम की हिंदी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के करीब है। समझा जा रहा है कि अगर ये फिल्म मल्टीप्लेक्सेज में बड़ी संख्या में रिलीज हुई होती तो इसका हिंदी पट्टी में कारोबार भी चौंकाने वाला हो सकता था लेकिन ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ के चलते फिल्म का ज्यादा स्क्रीन्स मिल नहीं पाए।
4 of 5
पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ को हिंदी पट्टी में मिली कामयाबी से दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्माताओं के हौसले और बुलंद हुए हैं। वैसे भी अगले साल से हिंदी, तमिल, तेलगू और कन्नड की बड़ी फिल्मों के लिए अभी से शुक्रवार बुक हो गए हैं। अगले साल दक्षिण भारतीय बड़ी फिल्मों के सामने हिंदी की बड़ी फिल्में अभी से हटने लगी हैं। इसकी शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से हुई जिसकी रिलीज एक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ से मुकाबला बचाने को आगे खिसका दी गई। इसी तरह फिल्मों ‘राधे श्याम’ और ‘केजीएफ 2’ के साथ भी कोई हिंदी फिल्म रिलीज होने नहीं जा रही।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और अनुसुइया भारद्वाज स्टारर फिल्म ‘पुष्पा’ तीन कड़ियों में बनी फिल्म सीरीज की पहली कड़ी है। ये फिल्म पहले क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म ‘83’ से टक्कर टालने के लिए इसे एक हफ्ते पहले रिलीज कर दिया गया। फिल्म का कोई खास प्रचार भी हिंदी भाषी क्षेत्रों में नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।