{"_id":"62080bb2162c8c4ed351ad39","slug":"pushpa-the-rise-actress-rashmika-mandanna-had-revealed-that-she-wanted-to-leave-the-industry-only-after-her-first-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: पहली फिल्म के बाद ही इंडस्ट्री से दूर जाना चाहती थीं रश्मिका मंदाना, ये थी बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmika Mandanna: पहली फिल्म के बाद ही इंडस्ट्री से दूर जाना चाहती थीं रश्मिका मंदाना, ये थी बड़ी वजह
साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने उनकी पॉपुलैरिटी को चार चांद लगा दिए। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। तभी तो इस फिल्म को देखने वाले लोग अल्लू अर्जुन के साथ-साथ रश्मिका मंदाना के भी फैंन हो गए हैं। आज के समय में रश्मिका मंदाना के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब रश्मिका मंदाना फिल्मी दुनिया से दूरी बनाना चाहती थीं।
रश्मिका मंदाना फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ना चाहती थीं। इस बात का खुलासा खुद रश्मिका ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। इस दौरान रश्मिका ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने की प्लानिंग के पीछे की वजह भी बताई थी। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा था।
2 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का सोच रही थीं और उन्होंने अपने पिता के बिजनेस के साथ जुड़ने का फैसला कर लिया था। इस इंटरव्यू में रश्मिका से सवाल किया गया कि 19 साल की उम्र में आपने काम करना शुरू कर दिया था, ऐसे में आपकी उम्र की लड़कियां अपनी लाइफ को एंजॉय करती थीं लेकिन आप रात दिन मेहतन करती थीं। आपको कैसा महसूस होता था?
3 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल का जवाब देते हुए रश्मिका ने कहा था, ‘मैं अपनी जिंदगी में खूब मस्ती करना चाहती थी। हां, मैं खुद पर गर्व भी महसूस करती थी कि मैंने उन दिनों में इतना काम किया। उस काम का मुझे आज परिणाम मिल रहा है। लेकिन ये भी सच है कि तब मुझे लगता था कि एक फिल्म करके बस। तब मेरे मां-पापा ने भी कहा था कि एक ही फिल्म कर लो और फिर वापस आ जाओ। लेकिन किस्मत में कुछ और लिखा था। दर्शकों ने मुझे रोक लिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने ये भी बताया कि अगर वह आज के समय में एक्टिंग नहीं कर रही होतीं तो वह क्या करतीं? रश्मिका के मुताबिक, अगर वह एक्ट्रेस नहीं होतीं। तो वह अपने पिता के बिजनेस को संभाल रही होतीं।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश का खिताब मिल चुका है। उनके एक्सप्रेशन का हर कोई दीवाना है। सोशल मीडिया पर उनकी क्यूट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसमें उनके चेहरे पर मौजूद अलग-अलग एक्सप्रेशन हर किसी को खुश कर दें। बता दें ‘पुष्पा’ के रश्मिका मंदाना के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर की लाइन लग चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।