फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अपने नाम किया एक नया रिकॉर्ड, ये कमाल करने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी

Fri, 15 Jul 2022 10:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 15 Jul 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Pushpa The Rise: Allu Arjun rashmika mandanna film made new record became the first album film to get 5 billion views
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पिछले साल के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। साल 2021 में बड़े पर्दे पर आई साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-द राइज' की रिलीज को एक साल से ज्यादा समय होने जा रहा है, लेकिन अभी भी इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अल्लू अर्जुन की डायलॉग डिलीवरी से लेकर इसके गाने तक ब्लॉकबस्टर रहे। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए और आज भी कर रही है। 'पुष्पा द राइज' ने आज अपने नाम एक नया रिकॉर्ड किया है, जिसे सुन इसके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

Pushpa The Rise: Allu Arjun rashmika mandanna film made new record became the first album film to get 5 billion views
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के नाम नया रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' हर दिन के साथ एक नई सफलता को छू रही है। फिल्म ने नया रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए एक और जगह अपना परचम फहराया है। 'पुष्पा द राइज' इंडिया की पहली ऐसी पैन इंडिया फिल्म बन गई है, जिसकी एल्बम को करोड़ों में व्यूज मिले हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म की एल्बस को पांच बिलियन यानी 500 करोड़ व्यूज मिले हैं। यह फिल्म की स्टारकास्ट के लिए एक और बड़ी उप्लबधि साबित हुई है। इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,'भारतीय सिनेमा में ये अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज पहली ऐसी एल्बम है, जो 5 बिलियन तक पहुंची है।'

Pushpa The Rise: Allu Arjun rashmika mandanna film made new record became the first album film to get 5 billion views
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआत से ही दर्शकों के बीच था क्रेज
किसी भी फिल्म की कहानी से लेकर उसकी तरफ दर्शकों का आकर्षण उसके पहले पोस्टर से ही पता लगा जाता है। और दर्शकों की इसी उत्सुकता को देखते हुए ही किसी भी फिल्म के निर्माता को अंदाजा हो जाता है कि फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करने वाली है। कुछ ऐसा ही अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के साथ हुआ था। फिल्म का पहला पोस्टर और अर्जुन का पहला लुक सामने आते ही इसने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी। लेकिन अब रिकॉर्ड के साथ ही 'पुष्पा द राइज' और बड़ी हो गई है। इतना ही नहीं यह अभी भी सुर्खियों में बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa The Rise: Allu Arjun rashmika mandanna film made new record became the first album film to get 5 billion views
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार
'पुष्पा द राइज' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। हिंदी में जहां फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया । 'पुष्पा- द राइज' का निर्देशन सुकुमार ने किया था और इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed