फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Music Videos 2022: ‘श्रीवल्ली’ बना साल का नंबर वन म्यूजिक वीडियो, भोजपुरी के ये दो गाने भी टॉप 10 में

Mon, 05 Dec 2022 05:38 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 05 Dec 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Pushpa The Rise Song Shrivalli Number One on YouTube Bhojpuri Khesari Lal 2 Song Top 10 List in 2022
पुष्पा द राइज का सॉन्ग श्रीवल्ली बना इस साल का नंबर वन गाना - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को एक बड़ा सबक सिखाया है और वह ये कि बिना ओरिजिनल गाने बनाए हिंदी सिनेमा का बेड़ा पार होने वाला नहीं। इस सबक पर अपनी मोहर अब यूट्यूब इंडिया ने भी लगा दी है। सोमवार को जारी साल 2022 के टॉप यूट्यूब वीडियोज की म्यूजिक वीडियोज कैटेगरी में एक भी गाना हिंदी फिल्मों का नहीं है। टॉप 10 गानों में से चार गाने फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के हैं। इन टॉप 10 गानों में दो गाने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के भी शामिल हैं।

Pushpa The Rise Song Shrivalli Number One on YouTube Bhojpuri Khesari Lal 2 Song Top 10 List in 2022
पुष्पा द राइज का सॉन्ग इस साल का नंबर वन सॉन्ग बना जबकि हिंदी फिल्म का एक भी गाना इस लिस्ट में नहीं बना पाया जगह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्मों का एक भी गाना टॉप 10 में नहीं यूट्यूब इंडिया ने सोमवार को साल 2022 के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिएटर्स, कलाकारों और वीडियोज की सूची जारी की। इस लिस्ट में टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज, टॉप म्यूजिक वीडियोज, टॉप शॉर्ट्स, टॉप 20 ब्रेकआउट क्रिएटर्स, टॉप 20 ब्रेकआउट वीमेन क्रिएटर्स की सूची शामिल है। सिनेमा का शौक रखने वालों की दिलचस्पी इस लिस्ट में हमेशा उन गानों के बारे में जानने की होती है जो हर साल के आखिर तक टॉप 10 में बन रहे हैं। साल 2022 की लिस्ट में हिंदी सिनेमा का एक भी गाना यूट्यूब इंडिया की टॉप 10 लिस्ट में जगह नहीं बना सका है।

Pushpa The Rise Song Shrivalli Number One on YouTube Bhojpuri Khesari Lal 2 Song Top 10 List in 2022
देवी श्री प्रसाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डीएसपी के चार गाने टॉप 10 में चेन्नई में रहने वाले संगीतकार देवी श्रीप्रसाद उर्फ डीएसपी के रचे चार गाने साल 2022 की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के हिंदी संस्करण के लिए संगीतबद्ध किया उनका गाना ‘श्रीवल्ली’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। रकीब आलम के लिए इस गाने को जावेद अली ने गाया है और इसे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया है। फिल्म का ‘सामी सामी’ गाना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जबकि समांथा पर फिल्माए गए फिल्म के सबसे मादक गाने ‘ऊ अंटावा मावा’ के हिंदी संस्करण को इस लिस्ट में छठा नंबर मिला है। सातवें नंबर पर इसी गाने का मूल तेलुगू संस्करण भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa The Rise Song Shrivalli Number One on YouTube Bhojpuri Khesari Lal 2 Song Top 10 List in 2022
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media

खेसारी के दो गाने टॉप 10 में यूट्यूब इंडिया की टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज की इस लिस्ट में हिंदी फिल्मों का कोई गाना भले न हो पर भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के दो गाने इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2022 के टॉप म्यूजिक वीडियोज में खेसारी का गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ पांचवे नंबर पर और खेसारी का ही एक और म्यूजिक वीडयो नथुनिया 10वें नंबर पर है।

विज्ञापन
Pushpa The Rise Song Shrivalli Number One on YouTube Bhojpuri Khesari Lal 2 Song Top 10 List in 2022
पुष्पा सॉन्ग श्रीवल्ली नंबर वन पर काबिज ये रही पूरी लिस्ट - फोटो : social media

यूट्यूब पर साल 2022 के टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

1. श्रीवल्ली – पुष्पा। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना। जावेद अली। डीएसपी। सुकुमार 2. अरेबिक कुथु। हालामिथि हबीबो लिरिक वीडियो। बीस्ट। दलपति विजय। सन पिक्चर्स। नेलसन। अनिरुद्ध 3. पुष्पा: सामी सामी – फुल वीडियो सॉन्ग। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना। सुनिधि सी। डीएसपी। सुकुमार 4. कच्च बादम सॉन्ग। भुबन बद्याकर। कच्चा बादाम- सॉन्ग रीमिक्स। बादाम बादाम सॉन्ग। न्यू सॉन्ग 2022 5. ले ले आई कोका कोला। खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज। चैत्र गीत 6. ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा फीचरिंग समांथा (फुल वीडियो) पुष्पा। अल्लू ए, रश्मिका, कनिका के, डीएसपी, सुकुमार 7. ऊ अंटावा मावा, ऊ ऊ अंटावा फुल वीडियो सॉन्ग। पुष्पा सॉन्ग्स। अल्लू अर्जुन। डीएसपी। सुकुमार। समांथा 8. कोक स्टूडियो। सीजन 14। पसूरी। अली सेथी x शाए गिल 9. अरेबिक कुथु – वीडियो सॉन्ग। बीस्ट। दलपति विजय। पूजा हेगड़े। सन पिक्चर्स। नेल्सन। अनिरुद्ध 10. खेसारी लाल न्यू सॉन्ग- नथुनिया। प्रियंका सिंह। नथुनिया। अर्शिया अर्शी। भोजपुरी गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed