फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: अफवाह फैलाने वाले शख्स पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

Tue, 13 Feb 2024 08:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Feb 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
Pushpa the Rule Actress Rashmika Mandanna Slams Twitter user trying to spread rumor deets inside
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मना रही हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अभिनय के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अक्सर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अफवाह फैलाने वाली एक पोस्ट पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 


Kajol: हॉरर फिल्म में काम करने ही योजना बना रही हैं काजोल, 'आस्क मी' सेशन में अभिनेत्री ने किया खुलासा

Pushpa the Rule Actress Rashmika Mandanna Slams Twitter user trying to spread rumor deets inside
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्स पर किए गए पोस्ट में एक शख्स ने रश्मिका को क्वोट करते हुए लिखा था, “मुझे अदावल्लु मीकू जोहरलु की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, लेकिन मैंने केवल किशोर तिरुमाला और शारवा की वजह से फिल्म साइन की।” इस पोस्ट को देखने के बाद अभिनेत्री भड़क उठीं और शख्स को करारा जवाब दे डाला। 

Pushpa the Rule Actress Rashmika Mandanna Slams Twitter user trying to spread rumor deets inside
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर को जवाब देते हुए रश्मिका ने लिखा, “किसने कहा? मैं फिल्में सिर्फ इसलिए करती हूं, क्योंकि मुझे स्क्रिप्ट पर भरोसा होता है। कलाकारों और क्रू के साथ काम करना एक सम्मान की बात होती है। मुझे बात पर आश्चर्य हो रहा है। ये सभी आधारहीन खबरें कहां से शुरू होती हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa the Rule Actress Rashmika Mandanna Slams Twitter user trying to spread rumor deets inside
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

इस जवाब के बाद रश्मिका को नेटिजंस का समर्थन मिल रहा है। कई लोगों ने खुद के लिए खड़े होने पर अभिनेत्री की प्रशंसा की है। अदावल्लु मीकू जोहरलू की बात करें तो यह फिल्म साल 2022 की तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शारवानंद, रश्मिका मंदाना, खुशबू, उर्वशी समेत कई शानदार कलाकारों ने अभिनय किया। फिल्म का लेखन और निर्देशन किशोर तिरुमाला ने किया था। रिलीज होने के बाद इस फिल्म को दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी। 

विज्ञापन
Pushpa the Rule Actress Rashmika Mandanna Slams Twitter user trying to spread rumor deets inside
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रश्मिका जल्द ही पुष्पा 2 में नजर आने वाली  हैं। फिल्म में वे एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के आस पास रिलीज  करने की तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर सिंघम अगेन से होने की चर्चा जोरों पर है।
Raisinghani vs Raisinghani Review: छोटे परदे पर सोनी का टूटा तिलिस्म, ओटीटी का ये पहला धारावाहिक भी दिखा बेदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed