फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'प्यार का पंचनामा' सीरीज की तीसरी फिल्म का क्या है लेटेस्ट अपडेट, जानिए खुद निर्माता अभिषेक पाठक से

Mon, 24 Aug 2020 07:00 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 24 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Pyaar Ka Punchnama third film latest update from producer Abhishek Pathak
प्यार का पंचनामा - फोटो : सोशल मीडिया

युवाओं के बीच मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी 'प्यार का पंचनामा' के निर्माता कुमार मंगत और अभिषेक पाठक इसके तीसरे भाग को बनाने की जुगत में लंबे अरसे से लगे हुए हैं। इस सीरीज के चाहने वाले भी इसे लेकर खासे उत्साहित रहते हैं। अभिषेक पाठक ने एक बार फिर अपनी हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी हिट का हिंट दिया है। 

Pyaar Ka Punchnama third film latest update from producer Abhishek Pathak
प्यार का पंचनामा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कहानियों के कलेवर के हिसाब से 'प्यार का पंचनामा' फिल्म सीरीज देश के युवाओं में बहुत चर्चाओं में रही है। सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों ने भारी मात्रा में दर्शक जुटाए हैं और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया है। इसलिए लगातार इस सीरीज की अगली फिल्म की भी खूब मांग रही है। 

Pyaar Ka Punchnama third film latest update from producer Abhishek Pathak
अभिषेक पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक ने अपने बयान में कहा है कि बेशक इस सीरीज की अगली फिल्म की मांग बहुत ज्यादा है लेकिन जब तक कोई अच्छी पटकथा नहीं मिलती, तब तक इसका अगला भाग बनाने का कोई तुक ही नहीं बनता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pyaar Ka Punchnama third film latest update from producer Abhishek Pathak
लव रंजन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक ने कहा, 'लव रंजन और मैं इस बारे में कई बार बात करते रहते हैं लेकिन किसी भी ऐरी-गैरी कहानी के साथ अगला भाग बनाकर हम इस फ्रेंचाइजी का नाम बदनाम नहीं करना चाहते। हो सकता है कि इस सीरीज की तीसरी फिल्म को आने में अभी एक से दो साल लग जाएं।' 

विज्ञापन
Pyaar Ka Punchnama third film latest update from producer Abhishek Pathak
प्यार का पंचनामा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक आगे कहते हैं कि 'अब तक हमने किसी भी पटकथा को फाइनल नहीं किया है। अभी हम इस बारे में बात ही कर रहे हैं।' पिछली दोनों फिल्मों में अभिनेता कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा मुख्य भूमिकाओं में रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed