{"_id":"63274bcab9b9996d5b4e4f8b","slug":"qubool-hai-fame-nishi-singh-bhadli-had-expressed-this-desire-to-her-husband-at-the-last-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nishi Singh: आखिरी समय में एक्ट्रेस निशी सिंह ने पति से जाहिर की थी ये इच्छा, 16 सितंबर को ही मनाया था जन्मदिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nishi Singh: आखिरी समय में एक्ट्रेस निशी सिंह ने पति से जाहिर की थी ये इच्छा, 16 सितंबर को ही मनाया था जन्मदिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निशी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कुबूल है', 'इश्कबाज', 'तेनाली राजा' जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री निशी सिंह भादली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेत्री के परिवार के साथ ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लिए भी यह बेहद दुख भरी खबर है। अभिनेत्री लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें पिछले तीन साल में चार बार पैरालिसिस का अटैक आ चुका था। एक मीडिया हाउस से अभिनेत्री के पति संजय सिंह ने बात करते हुए बताया कि निशी सिंह के आखिरी दिन कैसे रहे।
2 of 5
निशी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन
अभिनेत्री निशी सिंह की आयु 50 वर्ष थी और 16 सितंबर को ही परिवार ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। अभिनेत्री के पति ने बताया कि वैसे तो वह बीमार थीं और चलने फिरने में असमर्थ थी और बात नहीं कर पा रही थीं लेकिन बहुत खुश लग रही थीं।
3 of 5
निशी सिंह भादली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आखिरी समय में जाहिर की थी ये इच्छा
अभिनेत्री निशी सिंह के पति संजय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके गले में इंफेक्शन की दिक्कत के चलते सिर्फ लिक्विड खाना दिया जा रहा था। उन्हें बेसन के लड्डू बहुत पसंद थे। इसलिए जब उन्होंने अनुरोध किया तो मैंने उन्हें खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निशी सिंह भदली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय सिंह ने बताया कि अभिनेत्री की तबियत के चलते उनके पास रहना होता था और ट्रीटमेंट में काफी खर्चा आया था। इस दौरान टीवी इंडस्ट्री के कई लोग भी मदद के लिए सामने आए। निर्देशक रमेश तैरानी की बेटी स्नेहा, कुबूल है सीरियल के प्रोड्यूसर गुल खान और एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने आर्थिक तौर पर मदद की थी।
विज्ञापन
5 of 5
निशी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें निशी सिंह के करियर की तो उन्होंने टीवी सीरियल्स के साथ ही फिल्मों में भी काम किया था। दिग्गज अभिनेत्री को नकारात्मक किरदारों के साथ ही कॉमिक भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने तकरीबन 8 साल तक इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं और इस दौरान मानसून वेडिंग फिल्म में नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।