फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Queen Elizabeth II Death: कैसी जिंदगी जीती थीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जानने के लिए देखिए ये सीरीज-फिल्में

Fri, 09 Sep 2022 10:36 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 09 Sep 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Queen Elizabeth passes away at 96 know about the series movies based on her life abd events
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महारानी ने गुरुवार की रात स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 वर्षों तक शासन किया, जो इतिहास में किसी भी ब्रिटिश सम्राट और दुनिया के किसी भी वर्तमान सम्राट से अधिक लंबा था।


क्वीन एलिजाबेथ एक महारानी थीं, लेकिन वह किसी स्टार से कम नहीं थी। उनकी जिंदगी, उनके शासन और उनके लाइफस्टाइल के ऊपर लिखने के लिए बहुत कुछ था। यही कारण है कि उनपर कई तरह की फीचर फिल्में, टेलीविजन सीरीज, बायोपिक्स, प्ले आदि लिखे और बनाए गए हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Queen Elizabeth passes away at 96 know about the series movies based on her life abd events
द क्राउन - फोटो : social media

द क्राउन
नेटफ्लिक्स के 'द क्राउन' में महारानी एलिजाबेथ के जीवने के विभिन्न युगों को चित्रित करने के लिए तीन अलग-अलग अभिनेत्रियों की आवश्यकता पड़ी थी। एलिजाबेथ के जवानी का किरदार अभिनेत्री क्लेयर फॉय, मीडिल एज का रोल ओलिविया कोलमैन और बुढ़ापे का किरदार इमेल्डा स्टॉन्टन ने अदा किया था।इस शो में क्वीन के साम्राज्य के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इस शो ने एमी अवॉर्ड्स 2021 में बेस्ट ड्रामा सीरीज, बेस्ट एक्टर (ड्रामा) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर जैसे प्रमुख अवॉर्ड्स जीते थे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Queen Elizabeth passes away at 96 know about the series movies based on her life abd events
द क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया

द क्वीन
इस फिल्म में हेलेन मिरेन ने महारानी एलिजाबेथ का रोल निभाया था। स्टीफन फ्रीयर्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रिंसेस डायना के निधन से जुड़ा इवेंट दिखाया गया था। फिल्म देखने के बाद आप यह जान पाएंगे कि आखिर प्रिंसेस डायना के निधन के बाद रॉयल फैमिली में क्या-क्या चीजें हुईं?  बता दें कि इस फिल्म की कहानी पीटर मॉर्गन ने लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Queen Elizabeth passes away at 96 know about the series movies based on her life abd events
अ रॉयल नाइट आउट - फोटो : सोशल मीडिया

अ रॉयल नाइट आउट
प्रिंसेस एलिजाबेथ पर बनी इस फिल्म में सारा गडॉन ने महारानी का और बेल पॉली ने उनकी बहन प्रिंसेस मार्गरेट का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी काफी सिंपल थी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दोनों बहनें बिना किसी रॉयल फैमिली के रिस्ट्रीक्शन के एन्जॉय करने के लिए बाहर जाने की फिराक में जुटी रहती हैं। 

विज्ञापन
Queen Elizabeth passes away at 96 know about the series movies based on her life abd events
द रॉयल हाउस ऑफ विंडसर - फोटो : सोशल मीडिया

द रॉयल हाउस ऑफ विंडसर
वर्ल्ड वॉर-1 के बाद रॉयल फैमिली में बदलाव आए यह जानने के लिए आप 'द रॉयल हाउस ऑफ विंडसर' देख सकते हैं। बता दें कि यह डॉक्यूमेंट्री रियल फुटेज की मदद से बनाई गई थी। इसमें उन लोगों के इंटरव्यूज हैं जो यल फैमिली से जुड़े हुए थे। बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की लाइफ से जुड़े किस्से भी बताए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed