{"_id":"676f84e9a1c4581e9b02c869","slug":"questions-to-housemates-in-weekend-ka-vaar-bigg-boss-18-salman-khan-birthday-was-celebrated-watch-new-promo-2024-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में हुए घरवालों से सवाल, मनाया गया सलमान खान का बर्थडे, देखें नया प्रोमो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में हुए घरवालों से सवाल, मनाया गया सलमान खान का बर्थडे, देखें नया प्रोमो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:33 AM IST
सार
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आ गया है। शो में इस बार सलमान कशिश कपूर को तेज डांट लगाते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार एपिसोड आने वाला है। इस शो का नया प्रोमो सामने आ चुका है। प्रोमो वीडियो में सलमान खान घर वालों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं मीका सिंह, सुदेश लहरी और कृष्णा शो में शामिल हुए हैं।
2 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम
कशिश की लगाई सलमान ने क्लास
सलमान खान वीकेंड के वार में कशिश कपूर की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। इसमें सलमान कशिश को बुलाते हैं और कहते हैं आप फ्लर्ट करते हैं तो वो फ्लर्टिंग और सामने वाला फ्लेवर बोल दे तो वो एंगल। इस पर कशिश कहती हैं कि मुझे एंगल बनाने आप आईं थीं वाली बात से तकलीफ थी, इस पर सलमान खान कहते हैं कि मैडम आप गई थीं, एंगल बनाने।
3 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम
कशिश से नाराज हुए सलमान खान
इस पर कशिश बोलीं नहीं सर मैं ये नहीं मानूंगी। सलमान बोलते हैं कि शुरुआत से आप ही ये कर रही हैं। इस पर कशिश कहती हैं एक सेकेंड तो सलमान मना कर देते हैं। वे कहती हैं ओके फाइन। तो सलमान बोले आप मेरे साथ ये मत करिए, ये मेरे साथ तो प्लीज ट्राई करो ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा सिंह से किए सवाल
ईशा सिंह से सलमान खान ने पूछा कि घर के बाहर आपका बॉयफ्रेंड है। वो इस पर मना करती हैं और मुस्कुराने लगते हैं। सलमान बोले कोई होगा जो मेरा दोस्त होगा, शालीन होगा। घर में आने से पहले आप किससे बात करके आईं। इस पर ईशा ब्लश करती हुई दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान के बर्थडे पर डांस करते हैं घरवाले
शो में इसके बाद सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक और मिक्का सिंह भी अपने मजाक और गायकी से एंटरटेन करते हैं। घरवाले सलमान खान के बर्थडे पर डांस करते नजर आते हैं। शो में केक भी काटा जाता है। सभी घरवाले शो में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रुबीना दिलैक भी शो में नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।