सब्सक्राइब करें

De De Pyaar De 2: 'शैतान' के बाद फिर जमेगी अजय देवगन-आर माधवन की जोड़ी! थ्रिलर छोड़ इस बार देंगे कॉमेडी का डोज

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 24 May 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
R madhavan and Ajay Devgn to reunite for Anshul Sharma film De De pyaar de 2 after shaitaan tabu rakul preet
अजय देवगन-आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन फिलहाल अपनी हिट फिल्मों के तीन बड़े सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें 'सिंघम अगेन', 'रेड 2' और साथ ही 'दे दे प्यार दे 2' शामिल हैं। 'दे दे प्यार दे 2' उनकी हिट 2019 रोमांटिक कॉमेडी का अगला भाग है, जिसमें रकुल प्रीत सिंह और तब्बू भी हैं। इस फिल्म में लव रंजन सह-लेखक और सह-निर्माता के रूप में वापसी करेंगे। हालांकि, सीक्वल में अंशुल शर्मा के रूप में एक नया निर्देशक होगा। अजय इस फ्रैंचाइजी के साथ वापस आ रहे हैं, जिसके बाद से फैंस बेहद उत्साहित हैं और अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Trending Videos
R madhavan and Ajay Devgn to reunite for Anshul Sharma film De De pyaar de 2 after shaitaan tabu rakul preet
शैतान - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के नए अपडेट ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है, जिसके कलेक्शन अजय देवगन की आखिरी फिल्म 'शैतान' से है। दरअसल, 'दे दे प्यार दे 2' में एक नए कलाकार की एंट्री हुई है, वह कोई और नहीं, बल्कि आर माधवन हैं। अजय देवगन और अभिनेता आर माधवन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'शैतान' में पहली बार साथ काम किया है। अब चर्चा है कि यह जोड़ी एक बार फिर से आमने-सामने आने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार,  निर्माताओं ने अब 'दे दे प्यार दे 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आर माधवन को चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
R madhavan and Ajay Devgn to reunite for Anshul Sharma film De De pyaar de 2 after shaitaan tabu rakul preet
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन और आर माधवन दोनों अभिनेताओं ने फिल्म 'शैतान' में एक-दूसरे के साथ पहली बार हाथ मिलाया था, जिसमें दोनों खतरनाक अंदाज में एक-दूसरे का मुकाबला करते नजर आए थे। 'शैतान' में आर माधवन ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। वहीं, अब 'दे दे प्यार दे 2' के जरिए दूसरी बार साथ काम करेंगे और दोनों मिलकर फैंस को कॉमेडी का डोज देंगे।
Taha Shah: 'नेशनल क्रश' का टैग मिलने पर खुश हैं 'ताजदार', रातोंरात मिली लोकप्रियता पर कहा- शुक्रगुजार हूं

R madhavan and Ajay Devgn to reunite for Anshul Sharma film De De pyaar de 2 after shaitaan tabu rakul preet
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर माधवन इस फिल्म को खास तौर पर फिल्माने के लिए उत्सुक हैं। कहा जा रहा है कि तनु वेड्स मनु फ्रैंचाइजी के बाद से आर माधवन ने हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी नहीं की है और उन्होंने दे दे प्यार दे 2 में आने के अवसर को आसानी से स्वीकार कर लिया। निर्माता फिल्म में नए किरदार के साथ नया मोड़ लाना चाहते हैं। दोनों मुख्य कलाकार अब 2018 की रोमांटिक कॉमेडी की अगली कड़ी में फिर साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।
Naga Chaitanya: सामंथा के साथ लव-मेकिंग सीन को देख शरमाए नागा चैतन्य, फैंस से चुप रहने को कहा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
R madhavan and Ajay Devgn to reunite for Anshul Sharma film De De pyaar de 2 after shaitaan tabu rakul preet
अजय देवगन-आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम

दावा किया गया है कि आर माधवन ने फिल्म के लिए हां कर दी है और निर्माताओं को अपनी डेट्स भी दे दी हैं। वे फिल्म की शूटिंग जून में करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में दोनों अभिनेताओं के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि होनी बाकी है। साथ ही इस बात की पुष्टि भी बाकी है कि सीक्वल में तब्बू और रकुल प्रीत वापसी कर रही हैं या नहीं। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसकी शूटिंग इस साल जून में होगी। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Janhvi Kapoor: सारा अली खान ने जान्हवी से छीनी थी यह फिल्म? अभिनेत्री ने भुगता अपनी ही गलती का खामियाजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed