फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अपनी ही स्टूडेंट को दिल दे बैठे थे आर माधवन, देखें 21 साल पुरानी शादी की तस्वीरें

Sun, 31 May 2020 11:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 31 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
r madhavan birthday here known about his love story with sarita birje
पत्नी के साथ आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आर माधवन का जन्म एक जून 1970 को जमशेदपुर में हुआ था। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि फिल्मों में आने से पहले माधवन आर्मी में जाना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो अभिनेता बन गए। उनकी लव स्टोरी भी कम इंटरेस्टिंग नहीं हैं। माधवन अपनी एक स्टूडेंट पर दिल हार बैठे थे जो आज उनकी पत्नी हैं। तो चलिए माधवन की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 

r madhavan birthday here known about his love story with sarita birje
पत्नी के साथ आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1999 में माधवन ने सरिता बिर्जे संग सात फेरे लिए। दोनों की पहली मुलाकात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई थी। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद माधवन कम्यूनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग की क्लासेस लेने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता से हुई। क्लासेस के बाद सरिता को एयरहोस्टेस की जॉब मिल गई तो वो एक दिन माधवन को शुक्रिया कहने पहुंचीं। सरिता ने उनसे डिनर के लिए कहा और इस तरह से दोनों की दोस्ती हुई।

r madhavan birthday here known about his love story with sarita birje
शादी के एक समारोह के दौरान माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में माधवन ने बताया था कि 'सरिता मेरी स्टूडेंट थीं। उसने मुझे एक दिन डिनर के लिए पूछा। मैं एक सांवला लड़का था ऐसे में मैंने सोचा कि ये मेरे लिए एक मौका है। धीरे-धीरे हमारे बीच दोस्ती हुई और उसका साथ मुझे अच्छा लगने लगा।' लंबे समय तक डेट करने के बाद माधवन और सरिता शादी के बंधन में बंध गए। दोनों का एक बेटा वेदांत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
r madhavan birthday here known about his love story with sarita birje
पत्नी और बेटे के साथ माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

माधवन के पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और मां सरोज, बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। माधवन की एक बहन देविका रंगनाथन भी हैं। माधवन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। पढ़ाई में अच्छे होने के साथ माधवन अन्य चीजों में भी काफी दिलचस्पी लेते थे। उन्हें महाराष्ट्र बेस्ट कैडेट से नवाजा जा चुका है। 

विज्ञापन
r madhavan birthday here known about his love story with sarita birje
पत्नी के साथ माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1996 में माधवन ने अपना एक पोर्टफोलियो मॉडलिंग एजेंसी में भेजा था। यहां से उन्हें एड के ऑफर मिलने लगे। माधवन को फिल्में पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट होती गईं और देखते ही देखते वो सुपरस्टार बन गए। बॉलीवुड में माधवन को 'रहना है तेरे दिल में' से पहचान मिली। इसके बाद 'रंग दे बसंती', '3 इडियट्स' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों में उनका काम खूब पसंद किया गया। 

शोहरत की चाह में इन टेलीविजन सितारों ने बदला अपना नाम, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट भी हैं लिस्ट में शामिल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed