बैक टू बैक तीन तमिल सुपरहिट फिल्में देने वाले अभिनेता आर माधवन की चौथी फिल्म ‘रॉकेट्री’ का इंतजार उनके तमिल प्रशंसकों को बेकरार किए हुए है। फिल्म ‘रॉकेट्री’ का पोस्ट प्रोडक्शन कोरोना महामारी के चलते रुका हुआ था और उम्मीद है कि इसे इसी फिल्म से निर्देशक बने आर माधवन जल्द से जल्द पूरा कर लेंगे। लेकिन, माधवन से जुड़ी ताजा खबर ये है कि उन्होंने दिल्ली और गोवा में हाल ही में नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज पूरी कर ली है।
‘मारा’ से माधवन ने पूरी की तमिल में सुपरहिट की हैट्रिक, ‘नेटफ्लिक्स’ की वेब सीरीज शूट कर लौटे मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक अपने अभिनय का डंका बजाने वाले अभिनेता आर माधवन फिलहाल तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई तमिल भाषा की अपनी फिल्म 'मारा' के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इतने में सूत्रों ने जानकारी ये दी है कि उन्होंने अपनी एक और वेब सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। माधवन गोवा में एक वेब सीरीज की शूटिंग करके मुंबई वापस लौट आए हैं। इस वेब सीरीज का शीर्षक है 'डी-कपल्ड'। और, इस वेब सीरीज में माधवन के साथ नजर आएंगी अभिनेत्री सुरवीन चावला।
वेब सीरीज 'डीकपल्ड' की चर्चाएं पिछले कई महीनों से चल रही हैं। शुरुआती खबरों के मुताबिक इस वेब सीरीज के साथ अभिनेता अक्षय खन्ना अपने डिजिटल करियर की शुरुआत करने वाले थे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। अब हार्दिक मेहता के निर्देशन में बन रही इस वेब सीरीज में आर माधवन और सुरवीन चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुरवीन चावला को भी पर्दे से दूर हुए सालों बीत गए। अंतिम बार बड़े पर्दे पर उन्हें वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'पार्चड' में देखा गया था। हार्दिक मेहता ने कई चर्चित फिल्में लिखी हैं, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘रुही अफजाना’ से वह बड़े परदे पर डेब्यू करने वाले हैं।
उधर, सुरवीन ने बीच में एक वेब सीरीज 'हक से' में भी काम किया लेकिन इस वेब सीरीज को करने के बाद उन्होंने अपने अभिनय करियर को थोड़ा विराम दिया। वह चाहती थीं कि वह अपनी शादी पर ध्यान केंद्रित करें और मातृत्व का सुख उठाएं। अब उन्हें वापस पर्दे पर लौटने का मौका मिला है। वह भी अभिनेता आर माधवन के साथ वेबप सीरीज 'डी-कपल्ड' में। जैसा कि सीरीज के शीर्षक से ज्ञात है, फिल्म एक जोड़े की कहानी है जिनका रिश्ता बहुत दिक्कतों में चल रहा है। वे दोनों कैसे भी करके अपने रिश्ते को वापस ठीक करने की जुगत में लगे रहते हैं।
'डीकपल्ड' की शूटिंग इसके कलाकारों ने महामारी के बीच में ही दिल्ली में शुरू की थी। इसके बाद फिल्म की पूरी टीम गोवा गई। ‘अमर उजाला’ को सूत्रों से पता चला है कि फिल्म का गोवा शेड्यूल पूरा हो चुका है और इसकी टीम मुंबई लौट चुकी है। माधवन हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मारा' के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। यह फिल्म समीक्षकों और दर्शकों दोनों को ही बहुत पसंद आई। फिल्म 'मारा' दुलकर सलमान की मलयालम फिल्म 'चार्ली' की रिमेक है। ‘मारा’ से पहले माधवन की दो और तमिल फिल्में ‘इरुधि सुट्ररू’ (हिंदी में ‘साला खड़ूस’) व ‘विक्रम वेधा’ भी सुपरहिट रही हैं।