{"_id":"5f84852807a7166d10517e11","slug":"r-madhavan-demands-strictest-punishment-against-culprit-who-threats-ms-dhoni-six-year-old-ziva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी की छह साल की बेटी को रेप की धमकी देने वाले को सख्त सजा दिलाना चाहते हैं आर माधवन, ट्वीट कर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धोनी की छह साल की बेटी को रेप की धमकी देने वाले को सख्त सजा दिलाना चाहते हैं आर माधवन, ट्वीट कर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी जीवा के साथ, आर माधवन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की छह साल की बेटी जीवा को लेकर सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात से बॉलीवुड एक्टर आर माधवन बहुत खुश हैं। वह चाहते हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि आगे से कोई इस तरह का काम करने से पहले सोचे।
2 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एमएस धोनी की बेटी को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। इन राक्षसों के अंदर कानून और भगवान का डर डालना जरूरी है जिन्हें लगता है कि वे इंटरनेट पर कुछ भी कह सकते हैं भले ही वह किशोर ही क्यों ना हो।'
3 of 5
जीवा धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने रविवार को एक किशोर को गिरफ्तार किया था। अब आरोपी को जांच के लिए रांची लाया जाएगा। इस घटना में मामला रांची में ही दर्ज किया गया था। आरोपी अभी 12वीं कक्षा में पढ़ता है। पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया था कि उसी ने महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटी को लेकर मैसेज पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंत जीवा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सात अक्तूबर को हुए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) मैच में केकेआर ने सीएसके को 10 रनों से हरा दिया था। इसके बाद धोनी के लचर प्रदर्शन को लेकर उनकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
जीवा धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
जीवा पर किए गए दो-तीन यूजर्स द्वारा भद्दे कमेंट्स का देशभर में पुरजोर विरोध किया गया था। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट देते हैं, कई बार ऐसा होता है कि यह काम नहीं करता लेकिन यह किसी को भी अधिकार नहीं देता कि वह उनके बच्चों को धमकी दे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।