{"_id":"5f8475ec5782360035396e8b","slug":"rohit-shetty-and-ranveer-singh-collaborating-again-for-remake-of-comedy-film-angoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस क्लासिक कॉमेडी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह होंगे मुख्य अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस क्लासिक कॉमेडी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह होंगे मुख्य अभिनेता
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 12 Oct 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी का वर्ष 1982 में आई कॉमेडी फिल्म 'अंगूर' का आधिकारिक रीमेक बनाने का सपना पूरा होने जा रहा है। इस लॉकडाउन में रोहित ने इस फिल्म के रीमेक को बनाने पर बहुत काम किया है और अब उनकी यह तैयारी लगभग पूरी होने को है। उन्होंने तो इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेता का भी चुनाव कर लिया है। सूत्रों की मानें तो रोहित की इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।
2 of 5
Angoor
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
यह चर्चा तो काफी लंबे समय से रही है कि रोहित और रणवीर साथ में एक फिल्म पर काम करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं था कि आखिर वह फिल्म कौन सी होगी? सूत्रों ने बताया है कि ये दोनों 'अंगूर' की रीमेक बनाने जा रहे हैं जिसकी पटकथा लगभग पूरी होने वाली है। जिस तरह एकदम सीधी-सादी फिल्म गुलजार ने बनाई थी, रोहित शेट्टी की फिल्म उस तरह बिल्कुल सीधी नहीं होगी। वह इसमें अपनी छाप भी छोड़ने वाले हैं।
3 of 5
ranveer singh
- फोटो : File Photo
जिस तरह रोहित ने अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' से प्रेरित होकर अजय देवगन की फिल्म 'बोल बच्चन' बनाई, उसी तरह 'अंगूर' के रीमेक में भी वह अपनी स्टाइल का कुछ नया ही करेंगे। फिल्म में काम करने के लिए रणवीर सिंह को तो चुन लिया गया है लेकिन अभी बाकी के कलाकारों का चयन होना जल्द ही शुरू होगा। रोहित ने अभी तक इस फिल्म का शीर्षक भी तय नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंबा का एक सीन
- फोटो : File Photo
वर्ष 2015 में रोहित इस फिल्म को अभिनेता शाहरुख खान के साथ बनाने वाले थे लेकिन बात ठीक से बन नहीं पाई। तब उन्होंने शाहरूख के साथ फिल्म 'दिलवाले' बनाई। इसके बाद फिर वह 'गोलमाल अगेन', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' जैसी कुछ फिल्मों को बनाने में व्यस्त हो गए। रोहित की एक फिल्म 'सूर्यवंशी' पहले से ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। अब रोहित रणवीर सिंह के साथ इसी फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उधर, रणवीर सिंह की भी एक फिल्म '83' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर ही रिलीज हो जाएगी। यह फिल्म वर्ष 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित होगी। रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा रणवीर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है। निर्माता जल्द ही इस फिल्म के रिलीज की भी घोषणा कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।