{"_id":"630245c9b40402558850f21a","slug":"r-madhavan-film-rocketry-completes-50-days-in-theaters-actor-actor-said-thanks-to-the-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 Days Of Rocketry: आर माधवन की फिल्म के 50 दिन पूरे, अभिनेता ने फैंस का जताया आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
50 Days Of Rocketry: आर माधवन की फिल्म के 50 दिन पूरे, अभिनेता ने फैंस का जताया आभार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 21 Aug 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर माधवन बॉलीवुड के एक शानदार अभिनेता हैं। वह हमेशा बेहतरीन और चुनिंदा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने अब तक कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। अभिनेता अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायण की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया है। आर माधवन की इस फिल्म को आज 50 दिन पूरे हो गए हैं।
2 of 4
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर माधवन की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिकॉर्ड बना रही है। इस खास मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सभी को धन्यवाद दिया है। फैंस का आभार जताते हुए आर माधवन ने लिखा- तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद...यह बहुत ही संतोषजनक है। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है। पोस्टर में लिखा है कि फिल्म ने अपने 50 दिन पूरे कर लिए हैं।
Thank you all from the bottom of our hearts. This is so very gratifying and humbling.❤️❤️❤️❤️🚀🚀🚀🚀🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/Zdiu5gxvfQ
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर माधवन की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 26 जुलाई को रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। इस फिल्म में आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं और सिमरन व रंजीत कपूर भी हैं। इसके अलावा इस फिल्म में शाहरुख खान भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म, जासूसी के झूठे आरोपों में गिरफ्तार हुए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में जहां इंटरवल से पहले नंबी नारायणन की उपलब्धियों और स्पेस विज्ञान में उनके योगदान को दर्शाया गया है। वहीं, इंटरवल के बाद उनके साथ हुए अत्याचार और अन्याय की लड़ाई को दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।