फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: लॉकडाउन 3 में माधवन ने की 10 वेब सीरीज की सिफारिश, एक हिंदी वेब सीरीज का नाम भी शामिल

Wed, 06 May 2020 10:57 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 May 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
R Madhavan recommends 10 web series including a Hindi web series panchayat
madhavan - फोटो : file

अभिनेता आर. माधवन भारतीय सिनेमा में अलग अलग भाषाओं की तमाम हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हिंदी में उनकी फिल्म रहना है तेरे दिल में आज भी क्लासिक फिल्मों में शुमार होती है। इसी फिल्म के गाने ‘सच कह रहा है दीवाना’ के दर्जनों रीक्रिएशन लॉकडाउन में मौजूदा पीढ़ी के युवा यूट्यूब पर कर चुके हैं। इस बारे में जब हमने माधवन से जानना चाहा कि लॉकडाउन में वह अपने प्रशंसकों को कौन सी वेब सीरीज (या फिल्में) देखने की सलाह देंगे। तो उन्होंने अमर उजाला के पाठकों के लिए ये लिस्ट तैयारी की। माधवन की अगली फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए, देखते हैं क्या है ओटीटी पर माधवन की पसंद।

R Madhavan recommends 10 web series including a Hindi web series panchayat
बिलियन्स - फोटो : अमर उजाला

बिलियन्स
इस अमेरिकन ड्रामा सीरीज का पहला एपिसोड साल 2016 में प्रसारित हुआ। इसके चार सीजन्स हैं जिनमें कुल 36 एपिसोड्स हैं। पांचवें सीजन ने हाल ही में दस्तक दी है। इसके सभी सीजन्स हॉटस्टार पर देखें जा सकते हैं। यह सीरीज न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा और एसएसी के पूंजी सलाहकार के फंड मैनेजर स्टीव कोहेन की अदालती लड़ाई पर आधारित है। इसमें डेमियम लेविस, पॉल गियअमती और मैगी सिफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस शो को विभिन्न अवॉर्ड शोज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री और सहायक अभिनेता समेत विभिन्न श्रेणियों के लिए नामांकित किया जा चुका है। आईएमडीबी पर इस शो की रेटिंग 8.4 है।

R Madhavan recommends 10 web series including a Hindi web series panchayat
हंटर्स - फोटो : अमर उजाला

हंटर्स
हंटर्स एक अमेरिकी क्राइम ड्रामा वेब टेलीविजन श्रृंखला है। डेविड वील की बनाई इस सीरीज का प्रीमियर इसी साल 21 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ। इसका अभी तक एक सीजन सामने आया है जिसमें कुल 10 एपिसोड्स हैं। यह कुछ असल नाजी हंटर्स के ऊपर आधारित सीरीज है। जिसमें अल पचीनो और लोगान लेर्मेन मुख्य किरदार में है। एक्शन से भरपूर इस सीरीज में भरपूर संस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 7.2 रेटिंग्स की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan recommends 10 web series including a Hindi web series panchayat
Panchayat - फोटो : amar ujala mumbai

पंचायत
भारतीय वेब सीरीज में माधवन ने इस सीजन की लोकप्रिय सीरीज पंचायत को भी चुना है। दीपक कुमार मिश्रा निर्देशित इस वेब सीरीज में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के जितेन्द्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म चुके अभिषेक त्रिपाठी की कहानी है जो फुलेरा नामक गांव में पंचायत कार्यालय के सचिव की नौकरी शुरू करता है। शहर से गांव के परिवेश में ढलने के दौरान उसे विभिन्न कठिनाई होती है। इस दौरान कहानी में नए नए मोड़ आते हैं और दर्शकों को भरपूर खिलखिलाने का मौका मिलता है। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर मौजूद है। आईएमडीबी पर इसे 10 में से 8.9 की रेटिंग प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
R Madhavan recommends 10 web series including a Hindi web series panchayat
गोलिऐथ - फोटो : अमर उजाला

गोलिऐथ
यह अमेजन प्राइम वीडियो की एक और बेहतरीन सीरीज है जिसका पहला एपिसोड 13 अक्टूबर 2016 को प्रसारित हुआ था। इस कहानी के अब तक तीन सीजन्स आ चुके हैं जिनमें कुल 24 एपिसोड्स हैं। यह एक लीगल ड्रामा सीरीज है जिसमें बिली बॉब थॉर्नटन और तानिया रेमंडे मुख्य किरदारों में हैं। बिली बॉब इसमें एक वकील के किरदार में हैं जो एक उलझते हुए केस को सुलझाने की कोशिश करता है और धीरे धीरे उसमें नए मोड़ आते हैं जिससे केस और भी दिलचस्प हो जाता है। इस सीरीज में संस्पेंस के साथ ही एक्शन और रोमांस का तड़का भी है। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.2 की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed