{"_id":"5d386f738ebc3e6cc57838db","slug":"r-madhavan-response-to-a-marriage-proposal-from-an-18-year-old-fan-is-winning-hearts-on-the-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"49 साल के माधवन को 18 साल की फैन ने शादी के लिए किया प्रपोज, एक्टर ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
49 साल के माधवन को 18 साल की फैन ने शादी के लिए किया प्रपोज, एक्टर ने दिया ये जवाब
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फिल्म अभिनेता आर माधवन अपनी बतौर निर्देशक पहली फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट आए हैं। और, आते ही उन्हें मिला है एक ऐसा प्रपोजल जिसकी चर्चा बुधवार को पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हो रही है। जी हां, माधवन की मोहक छवि के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर शादी के प्रस्ताव मिलते रहते हैं लेकिन इस बार ये प्रस्ताव एक 18 साल की लड़की की तरफ से आया है।
2 of 4
R Madhavan
माधवन ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट रिकॉर्ड समय में पूरी की है। दुनिया के आधा दर्जन से ज्यादा देशों में फिल्म की शूटिंग हुई है और इसमें हिंदी और तमिल सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक के तमाम मशहूर अभिनेता काम कर रहे हैं। फिल्म के हिंदी संस्करण में शाहरुख खान औऱ तमिल संस्करण में सूर्या स्पेशल अपीयरेंस करने जा रहे हैं।
3 of 4
r madhavan
दुनिया में पहली बार तरल ईंधन से रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने की खोज करने वाले अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक के तौर पर बन रही रॉकेट्री एक ऐसे अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्र का खुलासा करती है जिसके चलते इसरो अंतरिक्ष विज्ञान में दशकों पीछे चला गया है। नंबी नारायण को जासूसी के एक फर्जी केस में फंसा दिया गया था और उन्हें जेल में तमाम तरह की यातनाएं भी दी गईं। अपनी तरल ईंधन तकनीक के परीक्षण के लिए उन्होने कैसे दुनिया भर में घूमकर अपने जोखिम पर सारा सामान इकट्ठा किया और फिर जासूसी कांड में फंसने के बाद कैसे उनकी दुनिया बर्बाद हुई, इसी की कहानी कहती है रॉकेट्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
r madhavan
माधवन ने रॉकेट्री के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की भी मदद ली है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने शरीर के साथ जो प्रयोग किए और अपनी उम्र से कहीं कम दिखने के लिए जो मेहनत की, उस पर उनके चाहने वाले फिदा हैं। उनकी मोहक मुस्कान पर फिदा एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, मैं सिर्फ 18 साल की हूं और क्या ये गलत होगा कि मैं आपसे शादी करना चाहती हूं। माधवन ने अपनी इस प्रशंसक को जवाब भी बड़ा ही सुंदर दिया। उन्होंने लिखा, आपको मुझसे कहीं बेहतर लोग जीवन में मिलेंगे। ईश्वर का आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।