फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry: इन खूबसूरत जगहों पर हुई थी आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री' की शूटिंग, भारत के अलावा ये पांच देश भी शामिल

Tue, 05 Jul 2022 09:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 05 Jul 2022 09:20 PM IST
सार



 

विज्ञापन
R Madhavan's film Rocketry was shot in india  France  Canada  Georgia Serbia and Russia
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म के साथ-साथ इसमें आर माधवन की शानदार एक्टिंग की तारीफ की जा रही है और ये भी कहा जा रहा है कि माधवन ने इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग नहीं की है, बल्कि किरदार को जिया है। फिल्म में भी नांबी नारायणन की जवानी से लेकर उनके बुढ़ापे तक के सफर को दिखाया गया है। 

R Madhavan's film Rocketry was shot in india  France  Canada  Georgia Serbia and Russia
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्या है कहानी
ये फिल्म नांबी नारायणन पर आधारित है, जिन्हें देशद्रोह के झूठे आरोप में फंसाकर उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। कहा जाता है कि अगर उस समय नारायणन को जेल में बंद न किया गया होता तो शायद आज इसरो विश्व की नंबर वन स्पेस एजेंसी होती। इस फिल्म में माधवन का लुक, उनकी चाल-ढाल, बात करने का अंदाज देखकर आपको वह बिल्कुल नांबी नारायणन ही नजर आएंगे। इस फिल्म में माधवन ने कहानी को वैसा ही दर्शाया है जैसा कि दिखाया जाना चाहिए।

R Madhavan's film Rocketry was shot in india  France  Canada  Georgia Serbia and Russia
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहां हुई शूटिंग
रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट को डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ माधवन की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता ने तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। अब फिल्म इतनी शानदार है तो लोग ये जानने के लिए भी बेताब होंगे कि इसकी शूटिंग कहां-कहां हुई है। क्योंकि फिल्म में कई सीन तो भारत के हैं और बहुत सी विदेशी जगह भी दिखाई गई हैं। इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा फ्रांस, कनाडा, जॉर्जिया, सर्बिया और रूस में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan's film Rocketry was shot in india  France  Canada  Georgia Serbia and Russia
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान भी आए नजर
इस फिल्म में आर माधवन के अलावा शाहरुख खान ने भी कामियो रोल किया है। किंग खान की एक झलक ही सिनेमाघरों में बवाल कराने के लिए काफी है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने नांबी नारायणन का इंटरव्यू लिया है और इसी इंटरव्यू के बहाने पूरी फिल्म आगे बढ़ती है। भारत में इस फिल्म का वितरण यूएफओ मूवीज ने किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed