मनोरंजन जगत में हर रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। इस चकाचौंध भरी दुनिया में हो रही हलचल के बारे में फैंस भी सब कुछ जानना चाहते हैं। सितारे भी अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ साझा करने में पीछे नहीं रहते और सोशल मीडिया का सहारा लेकर उनसे जुड़े रहते हैं। आज भी कई सितारों ने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की जानकारी शेयर की है। तो चलिए 10 तस्वीरों में आपको बताते हैं आजा का सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos of the day: 'शमशेरा' के बाली-सोना की हॉट केमिस्ट्री और दिव्या का बोल्ड अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या अग्रवाल
बिग बॉस ओटीटी की विनर रहीं दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें दिव्या का कातिलाना अंदाज देख फैंस भी उनके दीवाने हो गए। डीप नेक ड्रेस के साथ स्मोकी मेकअप में दिव्या का लुक एकदम स्टनिंग लग रहा है।
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों का लुक काफी बढ़िया लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शॉपाहोलिक के साथ एक सेल्फी।'
वाणी कपूर
वाणी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वाणी रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वाणी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रणबीर की बाहों में दिखाई दे रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी हॉट लग रही है। 'शमशेरा' के सोना और बाली के केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह मेकअप कराती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी काफी बढ़िया लग रहा है। अनुष्का ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- वाइब। फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।