फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: इन सितारों के करियर को ओटीटी ने दी रफ्तार, लिस्ट में शामिल है बॉबी देओल से लेकर अभिषेक बच्चन तक का नाम

Tue, 05 Jul 2022 08:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Jul 2022 08:53 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actor's Careers Taking Forward from the OTT Platform Bobby Deol to Pankaj Tripathi
बॉबी देओल-पंकज त्रिपाठी-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की दुनिया में ओटीटी एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। इंडस्ट्री में नए-नए आए सितारों को यहां हाथोंहाथ लिया जा रहा है। यहां काम करने के ढेरों मौके हैं। दिलचस्प बात यह है कि ओटीटी का कंटेंट दर्शकों के बीच पसंद भी खूब किया जा रहा है। यही वजह है कि सिर्फ नवोदित सितारे ही, नहीं बल्कि इंडस्ट्री के पुराने धुरंधर भी ओटीटी का रुख कर रहे हैं। इस कड़ी में कुछ सितारे तो ऐसे हैं, जो जब तक सिर्फ फिल्मों का हिस्सा रहे, पहचान को तरसते रहे। लेकिन, ओटीटी की दुनिया में आते ही उनके करियर की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली है। इन्हें न सिर्फ भरपूर काम मिल रहा है, बल्कि दर्शकों के बीच इनका नाम भी हो रहा है। कौन हैं ये सितारे? आइए जानते हैं...

These Bollywood Actor's Careers Taking Forward from the OTT Platform Bobby Deol to Pankaj Tripathi
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल
अभिनेता बॉबी देओल इस वक्त ओटीटी के बड़े स्टार्स में शुमार हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस वक्त उनके करियर की नैया डूब रही थी, तब ओटीटी उनके लिए संजीवनी बना। बड़े पर्दे पर लोग उन्हें भूल चुके थे, लेकिन ओटीटी पर आकर उन्होंने दर्शकों को बता दिया कि अभी वह लंबी पारी खेलने वाले हैं। ओटीट पर आकर बॉबी देओल ने खुद को काफी तराशा है। 'क्लॉस ऑफ 83' और 'आश्रम' जैसी वेब सीरीज की सफलता के बाद बॉबी का करियर बुलंदी पर है। उनकी वेब सीरीज 'आश्रम' तो इतनी पसंद की गई है कि इसके तीन सीजन अब तक आ चुके हैं।

These Bollywood Actor's Careers Taking Forward from the OTT Platform Bobby Deol to Pankaj Tripathi
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता की बराबरी तो नहीं ही कर पाए, लेकिन वह एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी खुद को स्थापित करने में नाकाम से रहे। जब-जब उनकी फिल्में रिलीज हुईं, लोगों ने उन पर निशाना साधा। मगर, जब से वह ओटीटी की दुनिया में पधारे हैं, तो उनकी शोहरत में भी चार चांद लग गए हैं। अभिषेक बच्चन ने वर्ष 2020 में वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' में शानदार अभिनय किया था। पिछले साल ही जी5 पर आई उनकी फिल्म 'बॉब बिस्वास' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actor's Careers Taking Forward from the OTT Platform Bobby Deol to Pankaj Tripathi
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी
इस फेहरिस्त में अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। आज उनकी जो लोकप्रियता है, उसमें ओटीटी का बहुत बड़ा हाथ है। फिल्मी पर्दे पर उन्हें उनके कद की बराबरी के रोल नसीब नहीं हुए। मगर, ओटीटी पर उनकी प्रतिभा की सही कद्र हुई। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की रिलीज के बाद तो उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी है। उनके किरदार का असर ऐसा हुआ कि लोग उन्हें आज भी कालीन भैया कहकर पुकारते हैं। इसके अलावा 'सेक्रेड गेम्स' में भी उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। इस अभिनेता को बड़े पर्दे की फिल्मों से अधिक ओटीटी ने लोकप्रियता दिलाई है।

विज्ञापन
These Bollywood Actor's Careers Taking Forward from the OTT Platform Bobby Deol to Pankaj Tripathi
शरमन जोशी - फोटो : ट्विटर

शरमन जोशी
बड़े पर्दे पर 'थ्री इडियट्स' और 'रंग दे बसंती' जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता शरमन जोशी यूं तो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन, फिल्मों में उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसके वह हकदार थे। एक वक्त ऐसा आया कि उनका करियर डूबता सा नजर आया। फिर ओटीटी ने ही उनके करियर को थामा। ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'बारिश' में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। यह सीरीज 2019 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा सीजन हाल में आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed