मनोरंजन जगत में हमेशा कुछ न कुछ नया होता रहता है। इसी वजह से सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों की नजरें सेलेब्स पर रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा सितारे की पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ में क्या कुछ हो रहा है। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री खूब पसंद की जा रही है, इसलिए ये अपील की जा रही है कि स्कूली बच्चों को ये फिल्म मुफ्त दिखाई जाए। वहीं काली पोस्टर को लेकर चल रहे विवाद में महुआ मोइत्रा ने भी बयान दिया है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
{"_id":"62c448152fdcc74961147eb3","slug":"fir-in-kaali-poster-row-and-ranveer-singh-learning-deepika-padukone-mother-tongue-konkani-for-his-kids-samantha-janhit-mein-jaari-read-10-news-from-the-entertainment-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: पोस्टर विवाद में एफआईआर और गुड न्यूज दे सकती हैं दीपिका, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: पोस्टर विवाद में एफआईआर और गुड न्यूज दे सकती हैं दीपिका, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
Tue, 05 Jul 2022 07:48 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 05 Jul 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
लीना मणिमेकलाई, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री छवि मित्तल ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, छवि की सर्जरी हो चुकी है और अब वह धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। छवि मित्तल ने अपने इन मुश्किल दिनों के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात की थी। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। लेकिन अब अभिनेत्री को इसी वजह से ट्रोल होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने छवि मित्तल पर सिम्पथी लेने का आरोप लगाया है, जिस पर अभिनेत्री ने भी करारा जवाब दिया।
Chhavi Mittal: कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल को ट्रोल करना यूजर को पड़ा भारी, अभिनेत्री ने यूं दिया करारा जवाब
Chhavi Mittal: कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल को ट्रोल करना यूजर को पड़ा भारी, अभिनेत्री ने यूं दिया करारा जवाब
सामंथा रूथ प्रभु
- फोटो : instagram
'द फैमिली मैन 2' में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित करने के बाद सामंथा रूथ प्रभु अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक सामंथा जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू के लिए फिल्म भी साइन कर ली है।
Samantha Bollywood Debut: बॉलीवुड में अपना जादू चलाने को तैयार सामंथा, इस एक्टर की फिल्म से करेंगी डेब्यू!
Samantha Bollywood Debut: बॉलीवुड में अपना जादू चलाने को तैयार सामंथा, इस एक्टर की फिल्म से करेंगी डेब्यू!
विज्ञापन
विज्ञापन
जनहित में जारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नुसरत भरूचा की फिल्म जनहित में जारी ने रिलीज होने से पहले काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं पाई। हालांकि फिल्म की कहानी ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े किए, लेकिन फिर भी पिक्चर दर्शकों को पसंद नहीं आई। अब ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। लेखक जीतेन्द्र ज्ञानचंदानी ने फिल्म के प्रोड्यूसर और राइटर राज शांडिल्य के ऊपर फिल्म की कहानी को चुराने का आरोप लगाया है। जीतेन्द्र ज्ञानचंदानी का आरोप है कि इस फिल्म की कहानी उनकी लिखी कहानी से चुराई गई है। बता दें कि हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' पर भी कहानी को चुराने का आरोप लग चुका है।
Janhit Mein Jaari: अब 'जनहित में जारी' पर लगा कहानी चुराने का आरोप, लेखक ने दर्ज की शिकायत
Janhit Mein Jaari: अब 'जनहित में जारी' पर लगा कहानी चुराने का आरोप, लेखक ने दर्ज की शिकायत
विज्ञापन
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट समीक्षकों के साथ दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म से माधवन ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की है। लोकप्रिय वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह बायोपिक रॉकेट वैज्ञानिक नांबी नारायणन पर लगे देशद्रोह के आरोप और उनके इससे बाहर आने की कहानी बताती है।
Rocketry: स्कूली बच्चों को मुफ्त में रॉकेट्री दिखाने की हुई अपील, माधवन बोले- बहुत भावुक हो गया हूं
Rocketry: स्कूली बच्चों को मुफ्त में रॉकेट्री दिखाने की हुई अपील, माधवन बोले- बहुत भावुक हो गया हूं