फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaali Poster: भीगे-भीगे मौसम में भुट्टा खाती दिखीं पूनम पांडे, 'काली' विवाद पर बोलीं- कवर से किताब नहीं परखते

Tue, 05 Jul 2022 07:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 05 Jul 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kaali Movie Poster Controversy: Poonam Pandey comments on Leena Manimekalai Documentary
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

लीना मणिमेकलाई द्वारा निर्देशित डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी अपनी राय रख रहे हैं। हाल ही में अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे बारिश का आनंद उठाने के लिए मुंबई की सड़कों पर निकली थीं। इस दौरान बारिश में भुट्टे का मजा लेते हुए उन्होंने 'काली' के पोस्टर को लेकर चले रहे विवाद पर अपनी राय रखी।  

Kaali Movie Poster Controversy: Poonam Pandey comments on Leena Manimekalai Documentary
पूनम पांडे

क्या कहा पूनम पांडे ने
पूनम पांडे अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर बारिश में भुट्टा खाते हुए स्पॉट किया गया था। इस मौके पर पैपराजी ने अभिनेत्री को घेर लिया और 'काली' के पोस्टर को लेकर सवाल किया, जिस पर पूनम ने कहा, 'मुझे लगता है कि वो फिल्म का पोस्टर है और उसे फिल्म की तरह ही देखा जाना चाहिए। मुझे पता है बहुत से लोगों को पोस्टर देखकर गुस्सा आया है। लेकिन कवर देखकर किताब को नहीं परखना चाहिए।'

Kaali Movie Poster Controversy: Poonam Pandey comments on Leena Manimekalai Documentary
पूनम पांडे - फोटो : insta

इसके आगे पूनम पांडे ने कहा कि लोग आपको ट्रोल करेंगे। यह मेरे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है लेकिन आप जिंदगी में जो कुछ भी करेंगे, लोग आपको जज करेंगे। लोगों का किसी मुद्दे में अपनी राय देना और अपनी बात कहना भी सही है, लेकिन आपको जिंदगी में हर पल जज किया जाएगा। ऐसे में जो आपको सही लगे वो ही करना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaali Movie Poster Controversy: Poonam Pandey comments on Leena Manimekalai Documentary
लीना मणिमेकलाई - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों हो रहा विवाद
लीना मणिमेकलाई की डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर में मां काली के रूप में एक अभिनेत्री को सिगरेट पीते हुए और दूसरे हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा लिए दिखाई दिखाया गया है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद से ही लीना को विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। लीना के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला भी दर्ज हो चुका है। वहीं, लीना का कहना है कि जब लोग इस फिल्म को देखेंगे तो उन्हें वह काफी पसंद आएगी और उनसे प्यार करने लगेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed