फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर माधवन ने अपनी ही स्टूडेंट संग लिए थे सात फेरे, देखें 20 साल पुरानी शादी की तस्वीरें

Thu, 06 Jun 2019 11:44 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
r madhvan and sarita birje 20th wedding anniversary know about their love story
r madhavan - फोटो : social media
बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार आर माधवन की आज 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी है । इस मौके पर माधवन ने अपनी पत्नी सरिता बिर्जे को विश किया है । माधवन ने सोशल मीडिया पर सरिता के लिए एक पोस्ट लिखा । माधवन लिखते हैं, 'तुम्हारे प्यार की वजह से मैं एक बादशाह की तरह फील करता हूं । मैं हूं, क्योंकि तुम बहुत खूबसूरत हो । मैं तुमसे बहुत-बहुत प्यार करता हूं । मेरा प्यार । हमारी शादी को 20 साल हो गए ।'

 
r madhvan and sarita birje 20th wedding anniversary know about their love story
r madhavan - फोटो : social media
माधवन के इस पोस्ट के बाद उनकी को-स्टार रह चुकी दिया मिर्जा, शिल्पा शेट्टी और कई दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है। माधवन और सरिता की लव स्टोरी बहुत ही इंट्रेस्टिंग है । माधवन के पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और मां सरोज बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। 
r madhvan and sarita birje 20th wedding anniversary know about their love story
r madhavan - फोटो : social media
पढ़ाई में अच्छे होने के साथ माधवन अन्य चीजों में भी काफी दिलचस्पी लेते थे । माधवन आर्मी ज्वॉयन करना चाहते थे लेकिन उनके पैरेंट्स ने उन्हें मैनेजमेंट की स्टडी करने को कहा । इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री लेने के बाद माधवन देश भर में कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग क्लासेस लेने लगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
r madhvan and sarita birje 20th wedding anniversary know about their love story
R. Madhavan, Sarita Birje - फोटो : social media
इन्हीं में से एक क्लास में माधवन की मुलाकात सरिता से हुई । सरिता 1991 में एयरहोस्टेस की नौकरी की तैयारी कर रही थीं । वो पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लास के लिए महाराष्ट्र आई थीं । उनका सिलेक्शन हो गया तो उन्होंने माधवन से पर्सनली मुलाकात कर धन्यवाद बोला । सरिता उन्हें डिनर के लिए ले गईं । 
विज्ञापन
r madhvan and sarita birje 20th wedding anniversary know about their love story
r madhavan - फोटो : social media
अपनी पहली डेट के बारे में माधवन ने कहा था, 'सरिता मेरी स्टूडेंट थीं और उसने मुझे एक दिन डेट पर चलने के लिए कहा । मेरे लिए ये अच्छा मौका था । मैंने सरिता से ही शादी कर ली ।' माधवन और सरिता ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया और फिर 1999 में शादी की । शादी तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी । अब दोनों का एक बेटा वेदांत भी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed