{"_id":"5cf7bdf0bdec220771036e3d","slug":"throwback-thursday-picture-of-tum-bin-actor-priyanshu-chatterjee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म रिलीज के बाद इस हीरो को मिला था इतना स्टारडम कि लड़कियां करने लगी थीं पीछा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म रिलीज के बाद इस हीरो को मिला था इतना स्टारडम कि लड़कियां करने लगी थीं पीछा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियांशु चटर्जी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज से करीब 18 साल पहले आई फिल्म 'तुम बिन' तो आप सभी को याद होगी। फिल्म में सभी नए स्टार्स के होने के बावजूद दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में नए कलाकारों के रूप में प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक, संदाली सिन्हा और राकेश वरिष्ठ मुख्य भूमिका में थे। आइए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं इसी फिल्म के लीड एक्टर प्रियांशु चटर्जी की।
2 of 5
प्रियांशु चटर्जी
- फोटो : instagram
प्रियांशु चटर्जी ने 2001 में 'तुम बिन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने अपनी रोमांटिक एक्टर की इमेज बना ली थी। न सिर्फ फिल्म बल्कि इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। इसके बाद वह ऐश्वर्या राय के साथ 'दिल का रिश्ता', अमिताभ के साथ 'भूतना'थ में नजर आए लेकिन वो करियर को कुछ खास चमका नहीं पाए।
एक इंटरव्यू में प्रियांशु चटर्जी ने कहा था- मेरी पहली फिल्म सुपरहिट थी। इस फिल्म से निर्माता ने बहुत पैसा कमाया और मुझे इससे काफी फेम मिला। खास बात यह है कि मैंने 'तुम बिन' के लिए मुझे उतनी फीस नहीं मिली जितनी एक लोकप्रिय फिल्म के स्टार को मिलती है। फिल्म रिलीज के बाद मेरा ऑटो से निकलकर मॉल जाना तक मुश्किल हो गया था। मेरी फीमेल फैंस मुझे छूने के लिए मेरे आस-पास रहती थीं।
प्रियांशु की पर्नल लाइफ भी कुछ खास नहीं रही। उन्होंने 1997 में मॉडल मालिनी शर्मा से शादी की लेकिन दोनों के बीच शादी का बंधन लंबे समय तक चल नहीं सका। शादी के चार साल बाद 2001 में प्रियांशु और मालिनी का तलाक हो गया।
प्रियांशु चटर्जी फिलहाल मुंबई में रहते हैं और मॉडलिंग और फिल्मों से पैसा कमाते हैं। प्रियांशु इन दिनों 'श्रीदेवी बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर ने काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।